फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police launched a search operation to nab drug smugglers in Jhojhu Kalan area

Charkhi Dadri News: झोझू कलां क्षेत्र में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Fri, 05 Jun 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 05 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police launched a search operation to nab drug smugglers in Jhojhu Kalan area
झोझू कलां। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वीरवार को झोझू कलां थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस की टीमों के साथ डॉग स्क्वॉयड ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों, स्थानों और मकानों की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही है जिनके नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त होने की संभावना थी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री, खरीद-फरोख्त अथवा सेवन में संलिप्त है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थाना झोझू कलां निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में नशा तस्करों, सप्लायरों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना पुलिस की प्राथमिकता है तथा समाज के सहयोग से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर तस्करों एवं अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed