फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   police distributed dap

Charkhi Dadri News: खाद की खेप पहुंचते ही उमड़े किसान, पुलिस की मौजूदगी में करना पड़ा वितरण

Mon, 07 Oct 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 07 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
police distributed dap
एक सप्ताह के इंतजार के बाद रविवार को पहुंचे खाद के 1700 बैग, 8 घंटे के इंतजार के बाद किसानों के बीच हो पाया वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पुरानी अनाज मंडी स्थित जमीदारा सोसायटी कार्यालय में रविवार को खाद की खेप पहुंचते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों की संख्या अधिक होने के चलते अव्यवस्थाएं बन गईं और सोसायटी के अधिकारियों को खाद वितरण पुलिस की मौजूदगी में करना पड़ा। वहीं, करीब आठ घंटे तक इंतजार के बाद खाद वितरण हुआ। तब तक किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिले के किसान पिछले एक सप्ताह से खाद की खेप आने का इंतजार कर रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद रविवार सुबह 4 गाड़ियां 17,00 बैग लेकर जमीदारा सोसायटी कार्यालय पहुंचीं। खाद की खेप पहुंचने की सूचना मिलते ही किसान पुरानी अनाज मंडी स्थित जमीदारा सोसायटी कार्यालय पहुंचने शुरू हो गए। देखते ही देखते किसानों की काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

इसके चलते वहां अव्यवस्थाओं का आलम बन गया। सोसायटी अधिकारियों को खाद वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण हुआ और एक किसान को प्रति आधार कार्ड 5 बैग दिए गए। कतार में लगे किसानों ने इस पर असंतोष जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गेहूं और सरसों बिजाई का ये है रकबा
सरकार के फसल को एमएसपी पर खरीदने के निर्णय के बाद जिले के अधिकतर किसान रबी सीजन में 95 हजार हेक्टेयर जमीन में गेहूं और सरसों की बिजाई करेंगे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 55 हजार हेक्टेयर में सरसों व 40 हजार हेक्टेयर पर गेहूं की बिजाई होगी। बिजाई से पहले अच्छी फसल के लिए किसान खेतों में डीएपी डालते हैं।

- 340 किसानों को मिल पाई खाद
दी सहकारी जमीदारा सोसायटी खाद-बीज बिक्री केंद्र पर रविवार को एक के बाद एक कर खाद के बैग से भरीं चार छोटी गाड़ियां पहुंचीं। 1700 बैग देखकर प्रति किसान 5 बैग देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 340 किसानों को ही 1700 बैग वितरित हो पाए। कुछ किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

- किसान बोले : जिला मुख्यालय से गांवों में भेजी जानी चाहिए खाद
अगर जिला मुख्यालय से खाद गांवों में बने सोसायटी केंद्रों तक पहुंचाई जाए तो किसानों को शहर आकर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे खाद वितरण व्यवस्था में भी सुधार होगा।
-सोमबीर, बिरहीकलां,
- खाद लेने के लिए सुबह 7 बजे खरीद केंद्र पहुंचे गए थे, लेकिन तब तक कतार लग चुकी थी। अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि किसान को खाद उसके गांव में ही मिल जाए।-

-राजरूप, भागवी
वर्सन:
हमारे पास कुल 1700 बैग खाद के पहुंचे थे। प्रति किसान 5 बैग वितरित किए गए। सोमवार को भी खाद आने की संभावना है। खेप आते ही किसानों को वितरित कर दी जाएगी।
-राजेश कुमार, सहायक मैनेजर, दी जमीदारा सोसायटी
फोटो: 13
पुरानी अनाज मंडी स्थित सहकारी खाद बीज बिक्री केंद्र के बाहर धूप में खड़े किसान। संवाद
फोटो: 14
सहकारी केंद्र पर किसानों को घुसने से रोकने के लिए गेट पर रस्सी लगाकर खड़ा पुलिस कर्मचारी। संवाद
फोटो: 15
सोमबीर।
फोटो:16
राजरूप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed