{"_id":"6885303425152cbfc70b34c1","slug":"police-detained-5-candidates-in-dadri-released-them-after-questioning-and-checking-documents-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141434-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी में 5 अभ्यर्थियों को पुलिस ने किया डिटेन, पूछताछ और दस्तावेज जांचने के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी में 5 अभ्यर्थियों को पुलिस ने किया डिटेन, पूछताछ और दस्तावेज जांचने के बाद छोड़ा
Sun, 27 Jul 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दो दिवसीय सामान्य पात्रता परीक्षा के पहले दिन दादरी जिले में पुलिस ने 5 अभ्यर्थियों को डिटेन किया। हालांकि, बाद में पुलिस ने पूछताछ और दस्तावेज सत्यापन के बाद छोड़ दिया। इससे पहले ये अभ्यर्थी परीक्षा में भी शामिल हुए।
अधिकारियों की मानें तो 4 अभ्यर्थी ऐसे थे, जो जुड़वां थे। उनका ब्योरा दूसरे परीक्षार्थियों से मेल खा गया। ऐसे दो मामले काठमंडी स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल में और दो मामले एक अन्य परीक्षा केंद्र पर सामने आए। वहीं, पांचवें मामले में परीक्षार्थी पुरुष था जबकि उसके प्रवेशपत्र पर फोटो महिला का था। उसका ब्योरा भी पुलिस की ओर से सत्यापित किया गया। पूरी तसल्ली होने के बाद अभ्यर्थी को जाने दिया गया।
दादरी पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सत्यापन के लिए पुलिस ने अभ्यर्थियों को डिटेन किया था। स्थिति स्पष्ट होने के बाद उन्हें जाने दिया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और बिना बाहरी हस्तक्षेप के संपन्न हुई।