{"_id":"6a1dd11dc23f2635910b7906","slug":"police-crackdown-on-drug-smugglers-one-wanted-accused-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-156039-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, एक वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, एक वांछित आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Jun 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेड के दौरान घर में जांच करते हुए पुलिसकर्मी।
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को चरखी दादरी पुलिस ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में डॉग स्क्वॉयड के साथ संयुक्त अभियान चलाया।
संदिग्ध व्यक्तियों की ली तलाशी
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने गांव रानीला बास, बौंदकला, नीमली, रावलधी और शहर दादरी के प्रेमनगर, सैनीपुरा और वाल्मिकी नगर क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके ठिकानों की गहन तलाशी ली। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड की सहायता से संभावित स्थानों की बारीकी से जांच की गई ताकि नशीले पदार्थों के छिपाकर रखे जाने की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके।
एक युवक को किया गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान थाना शहर दादरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता भी प्राप्त हुई। पुलिस ने सैनीपुरा निवासी नितेश उर्फ डमरू से 6.06 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी राहुल उर्फ मोटा निवासी सैनीपुरा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस नशे के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। जिले में नशा तस्करों, अवैध शराब विक्रेताओं और अन्य आपराधिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री, सेवन या तस्करी संबंधी कोई सूचना हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। - लोगेश कुमार, पुलिस अधीक्षक।