{"_id":"682f79a28ec1dc1a7d0b7f3e","slug":"police-checked-dadri-railway-station-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137481-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बम और डॉग स्क्वाॅड ने खंगाला रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बम और डॉग स्क्वाॅड ने खंगाला रेलवे स्टेशन
Fri, 23 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 23 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
दादरी रेलवे स्टेशन परिसर में सर्च अभियान चलाते हुए बम व डॉग स्क्वायड टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरचाी दादरी। रेवाड़ी से पहुंचे डॉग व बम स्क्वाॅड ने वीरवार को दादरी रेलवे स्टेशन पर दोपहर में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। हालांकि, टीम को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। सर्च अभियान पूरा कर टीम लौट गई।
प्रदेश के तीन जिलों की सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। उसके मद्देनजर प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नियमित सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को रेवाड़ी से टीम दादरी पहुंची।
बम व डॉग स्क्वाॅड ने जीआरपी के साथ मिलकर दादरी के रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान जहां बारीकी से निरीक्षण किया, वहीं, यात्रियों को भी सचेत रहते हुए किसी भी संदिग्ध चीज के दिखने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। टीम की अगुवाई आनंद कुमार ने की जबकि एएसआई जितेंद्र, कुलदीप व संदीप हिस्सा रहे। जीआरपी चौकी प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर रूटीन चेकिंग की गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी का किया निरीक्षण : टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा कारणों से लगाए गए सीसीटीवी का भी निरीक्षण किया। टीम ने लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध चीज दिखे तो तुरंत कंट्रोल रूम में सूचना दें।