{"_id":"6b00a52bbe8732e47407d06d","slug":"police-checked-76-vehicles-issued-challans-for-13-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-163239-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस ने 76 वाहन जांचे,13 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस ने 76 वाहन जांचे,13 के चालान
Sat, 21 Nov 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने 19-20 नवंबर की मध्यरात्रि को आदमपुर नाके पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान 76 वाहनों की पड़ताल की गई जबकि यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 13 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी धीरज कुमार ने किया। इंस्पेक्टर जयभगवान की अगुवाई में 16 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम नाके पर तैनात रही।
पुलिसकर्मियों ने छोटे-बड़े सभी वाहनों को रुकवाकर उनकी जांच की। रात के अंधेरे में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मेटल डिटेक्टर और टॉर्च की मदद ली गई। टीम ने वाहनों की डिक्की, सीटों के नीचे और अन्य हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली। पुलिस ने रात्रि के समय सफर करने वाले वाहन चालकों से आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान से जुड़े वैध दस्तावेज साथ रखने की अपील की। संवाद