फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police caught the bike riders who escaped after breaking the woman's chain after an hour.

Charkhi Dadri News: महिला की चेन तोड़कर फरार हुए बाइक सवारों को पुलिस ने एक घंटे बाद दबोचा

Sat, 04 Nov 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 04 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police caught the bike riders who escaped after breaking the woman's chain after an hour.
राइडर पर तैनात पुलिस कर्मचारी से अपडेट लेतीं एसपी नितिका गहलोत।
चरखी दादरी। चेन झपटने पर पुलिस टीमों की मुस्तैदी जांचने के लिए शुक्रवार को जिला पुलिस की ओर से माॅक ड्रिल की गई। इसके तहत 52 पुलिस टीमों को सूचना दी गई कि दादरी बस स्टैंड रोड पर दो बाइक सवार महिला की चेन तोड़ ले गए हैं।
विज्ञापन

खास बात ये रही कि केवल एसपी नितिका गहलोत और सुरक्षा शाखा प्रभारी को ही पता था कि ये वारदात सुनियोजित है। हालांकि पुलिस टीमें एक घंटे बाद दोनों युवकों को कनीना टी-प्वाइंट नाका पर पकड़ने में कामयाब रही। दरअसल, आपात स्थिति से निपटने व अपराध को अंजाम देकर भागने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से सीलिंग प्लान लागू किया जाता है। इसके तहत पुलिस की तैयारियां परखने के लिए एसपी नितिका गहलोत के आदेश के अनुसार मॉक ड्रिल की गई। इसके तहत जिले में सीलिंग प्लान के तहत गठित 52 टीमों को जानकारी दी गई कि पल्सर सवार दो युवक हेलमेट लगाए हुए हैं और वो परशुराम चौक से बस स्टैंड रोड पर एक महिला की चेन तोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

सीलिंग प्लान लागू करते हुए जिला पुलिस की 52 पुलिस टीमों ने विशेष नाकाबंदी कर जिले को सील कर दिया। स्वयं पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत भी सीलिंग प्लान के दौरान फील्ड में उतरी और शहर दादरी के अनेक क्षेत्रों में जाकर जहां पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को जांचा। उन्होंने नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कड़ी सतर्कता बरतने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने बताया कि सीलिंग प्लान के तहत संघन चेकिंग अभियान चलाया गया और स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाशों को कनीना टी-प्वाइंट नाका पर दबोच लिया गया। उन्हें काबू करने के बाद सभी पुलिस टीमों को पता चला कि ये माॅक ड्रिल थी।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सीलिंग प्लान का उद्देश्य जिले के आम नागरिकों को सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चलाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की उपस्थिति से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है और सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है। सीलिंग प्लान के अन्तर्गत सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, पुलिस चौकी व अपराध यूनिट्स के इंचार्जों को निर्देश दिए हैं कि वह भविष्य में सूचना मिलते ही अपने-अपने क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सीलिंग प्लान के अनुसार कार्य करें। जिससे अपराधों की रोकथाम की जा सके और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।




इन नाकों का रिस्पॉन्स टाइम रहा अच्छा
एसपी ने बताया कि कनीना टी-प्वाइंट नाका पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने बहादुरी से ड्यूटी करते हुए बाइक सवार युवकों को काबू किया। वहीं, समसपुर टी-प्वाइंट व कनीना टी प्वाइंट नाका पर तैनात पुलिस कर्मचारियों का रिस्पांस टाइम बहुत अच्छा रहा। इन पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed