{"_id":"60607f908ebc3e59176b80ea","slug":"police-caught-five-bookies-in-one-day-as-dummy-bookies-rs-5280-seized-charkhidadri-news-rtk6020107107","type":"story","status":"publish","title_hn":"डमी सट्टेबाज बनकर पुलिस ने एक दिन में पकड़े पांच सट्टा खाइवाल, 5280 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डमी सट्टेबाज बनकर पुलिस ने एक दिन में पकड़े पांच सट्टा खाइवाल, 5280 रुपये बरामद
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने शनिवार को सट्टा खाइवाल करते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 5280 रुपये बरामद हुए हैं। इन पांचों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी डमी सट्टेबाज बनकर साधारण कपड़ों में खाइवालों के पास पहुंचे और उनके नंबर लिखी पर्ची देते हुए उन्हें धर दबोचा। चार आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में और पांचवें के खिलाफ बाढड़ा थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
कोई पावर सब स्टेशन के सामने तो कोई गली में खड़ा होकर कर रहा था खाइवाली
केस-1: बाढड़ा थाना पुलिस ने काकड़ौली सरदार निवासी संदीप उर्फ भालू को खाइवाली करते हुए काबू किया है। उसके पास से 990 रुपये बरामद हुए। एएसआई विशाल की टीम ने आरोपी को जुई रोड पावर सब स्टेशन के सामने खड़े होकर सट्टा खाइवाली करते पकड़ा है।
केस-2: कबीर नगर निवासी मोनू को सिटी थाना पुलिस टीम ने शनिवार शाम गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1050 रुपये और नंबर लिखीं पर्चियां बरामद हुई हैं। आरोपी कबीर नगर धर्मशाला के सामने खड़ा होकर सट्टा खाइवाली कर रहा था और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
केस-3: सीआईए हेड कांस्टेबल संदीप की टीम ने गोशाला मोहल्ला निवासी जतिन को भी सट्टा खाइवाली करते पकड़ा है। उससे 1110 रुपये बरामद हुए। आरोपी अपने घर के पास गली में खड़ा होकर सट्टा खाइवाली करा रहा था।
केस-4: सीआईए एएसआई प्रवीन शर्मा की टीम ने गोशाला मोहल्ला निवासी गौरव को भी सट्टा खाइवाली करते हुए गिरफ्तार किया है। उससे 1020 रुपये बरामद हुए। आरोपी गौरव भी अपने मकान के पास गली में खड़ा होकर सट्टा खाइवाली करते मिला।
केस-5: सिटी थाना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वाल्मीकि बस्ती निवासी सागर को सट्टा खाइवाली करते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से 1110 रुपये और नंबर लिखीं पर्चियां बरामद हुई हैं। उसे हेड कांस्टेबल सुरेश की टीम ने चोगानण मंदिर के सामने से काबू किया।
एसपी ने सट्टेबाजी के कारोबार को रोकने के निर्देश पुलिस टीमों को दिए हुए हें। इसी के तहत शनिवार को कार्रवाई करते हुए जिले में पांच सट्टा खाइवालों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पवन कुमार, प्रवक्ता, जिला पुलिस