फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrived 45 minutes late, traders blocked 60 minutes

Charkhi Dadri News: 45 मिनट देरी से पहुंची पुलिस तो व्यापारियों ने 60 मिनट लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police arrived 45 minutes late, traders blocked 60 minutes
मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह।
चरखी दादरी। नई सब्जी मंडी के समीप वीरवार रात हुई लूट की वारदात की सूचना देने के 45 मिनट बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के देरी से पहुंचने की वजह से गुस्साए सब्जी मंडी के व्यापारी शुक्रवार को नेशनल हाईवे 334 बी पर उतर आए। उन्होंने अवरोधक डालकर शहर से होकर गुजरने वाले दिल्ली-पिलानी हाईवे को 60 मिनट तक जाम रखा। करीब एक घंटे लगे जाम से वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापारी अनिश्चितकाल के लिए मंडी को बंद कर देंगे और इसके साथ विरोधस्वरूप बाजार भी बंद रखा जाएगा। व्यापारियों ने मंडी लगने के समय पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाने तथा शाम को पुलिस द्वारा गश्त लगाने की मांग भी की है।
विज्ञापन


बता दें कि सब्जी मंडी के मुख्य गेट के बाहर 12 से 15 शरारती तत्वों ने वीरवार रात मंडी आने वाले लोगों से लूटपाट और मारपीट की। इस दौरान पलेदार धर्मेद्र, कैंटर ड्राइवर मनोज, अक्षय व मोनू से मारपीट कर करीब 19400 रुपये लूटे लिए। इसके अलावा आरोपियों ने तीन ट्रक, एक पिकअप और एक कार को रुकवाकर शीश तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कार में आगे की सीट पर महिला भी बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी के व्यापारियों का कहना है कि शरारती तत्वों के पास लाठी, डंडे और चाकू जैसे तेजधार हथियार भी थे। इस दौरान मंडी व्यापारियों ने पुलिस के पास कॉल भी किया था लेकिन वे 45 मिनट देरी से पहुंची। उन्होंने कहा कि शहर की शहर में पुलिस का देरी से पहुंचना समझ से परे है। पुलिस के इस रवैये और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने सुबह साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे तक दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे को जाम रखा। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

- एसएचओ पहुंचे आश्वासन देने
जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इससे पहले व्यापारियों ने कहा कि अगर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सख्त कदम उठाया जाएगा।

- बाजार बंद की चेतावनी पर व्यापारी संगठन एकजुट
सब्जी मंडी प्रधान नंदलाल और पूर्व प्रधान जयवीर ने बताया कि अगर 24 घंटे में पुलिस ने शरारती तत्वों को गिरफ्तार नहीं किया तो अनिश्चितकाल के लिए सब्जी मंडी बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडी में किसी भी प्रकार की बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, नगर व्यापार मंडल से रविंद्र गुप्ता और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल से जयभगवान ने मंडी व्यापारियों के समर्थन में बाजार बंद करने की चेतावनी दी।

पिछले 15 दिन में हो चुकी हैं तीन वारदात
हरियाणा सब्जी मंडी के कार्यवाहक अध्यक्ष नितिन जांघू ने बताया कि पिछले 15 दिन में यह तीसरी वारदात है। दस दिन पहले 4-5 शरारती तत्व आकर मंडी व्यापारी को धमकी देकर गए थे। पुलिस को इसकी शिकायत भी दी थी, जिसमें अभी तक एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। 4-5 दिन पहले एक अन्य व्यापारी के साथ भी मारपीट का मामला सामने आया था। शुक्रवार को 10-15 बदमाशों ने फिर से लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।

बुधवार को अध्यापक से हुई थी मारपीट
मंदोला निवासी कर्ण सिंह बुधवार सुबह गांव से चरखी दादरी ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था। जब वह इसी रोड से गुजर रहा था तो वाल्मीकि बस्ती वासी दो लड़कों ने रोक लिया और उससे पैसे मांगने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कर्ण सिंह मेवात के एक गांव में अध्यापक के पद पर तैनात है।



फोटो 19 मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह।
फोटो 20 दिल्ली-पिलानी मुख्यमार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed