फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrested the seventh accused in the murder case of a resident of Sanjarwas.

Charkhi Dadri News: सांजरवास निवासी व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने सातवां आरोपी किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the seventh accused in the murder case of a resident of Sanjarwas.
सीआईए स्टाफ की ओर से गिरफ्तार किया गया आरोपी। विज्ञप्ति
चरखी दादरी। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत दादरी जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने जमीन को लेकर हुए झगड़े में गांव सांजरवास निवासी व्यक्ति की हत्या के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिवानी जिले के गांव दांग कलां निवासी अजय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 29 सितंबर 2023 को बौंद कलां पुलिस थाने में सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव सांजरवास निवासी बाबूलाल की लड़ाई-झगड़े में लगी चोटों के कारण मौत हो गई। जिस पर मृतक के भाई विष्णु ने पुलिस को शिकायत दी थी जिसमें उसने बताया था कि मूलरूप से गांव खुडाना और वर्तमान में सांजरवास निवासी उनकी बुआ मुन्नी के साथ उनका काफी समय से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। 28 सितंबर 2023 की रात को उसकी बुआ, बुआ के बेटे व अन्य लोगों ने अपने हाथों में लोहे की रॉड, लाठी, डंडों के साथ उसके भाई बाबूलाल को चोटें मारीं जिससे उसके भाई की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर बौंद कलां थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस की ओर से आरोपी रवि उर्फ भोली, परमजीत उर्फ मोनू, राहुल उर्फ मिनी, रोहित उर्फ आरके, साहिल व सावन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अब दादरी सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई विशाल की टीम ने इस मामले में भिवानी जिले के गांव दांग कलां निवासी आरोपी अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed