फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police arrested the accused hiding in the ruins of Jewali after firing

फायरिंग के बाद जेवली के खंडहर में छिपे आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused hiding in the ruins of Jewali after firing
चरखी दादरी। वाल्मीकि बस्ती में सोमवार शाम फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग करने के बाद आरोपी जेवली के एक खंड़हर में छिपे थे। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल, दो कारतूस और तीन खोल बरामद कर उनके खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मंगलवार दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार शाम वाल्मीकि बस्ती में बाइक सवार तीन युवक फायरिंग करने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी और उस दौरान एक खोल बरामद हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। देर शाम पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि जेवली के एक खंडहर में तीन हथियारबंद युवक हैं। इसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस ने वहां दबिश दी और तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान वाल्मीकि बस्ती निवासी अंकित उर्फ चोटीवाला, राहुल उर्फ जजरी और सोमबीर उर्फ खेमवाला के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल, एक देसी रिवॉल्वर, दो कारतूस और तीन खोल बरामद हुए। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है और इस बाइक पर सवार होकर ही वो वाल्मीकि बस्ती में फायरिंग कर फरार हुए थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ इस संबंध में सोमवार शाम ही सिटी थाने में सशस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जेवली गांव से गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में भी सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। एक आरोपी पूर्व पार्षद का बेटा है।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती में फायरिंग करने के आरोपियों को पुलिस टीम ने जेवली के खंडहर से गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी रिवॉल्वर, दो कारतूस, तीन खोल और एक बाइक बरामद हुई है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार, जिला पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed