{"_id":"68a70e31596338310507daa3","slug":"police-arrested-fourth-accused-in-aniket-murder-case-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिकेत हत्याकांड: पुलिस ने गिरफ्तार किया चौथा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिकेत हत्याकांड: पुलिस ने गिरफ्तार किया चौथा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल
Thu, 21 Aug 2025 05:47 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:47 PM IST
सार
अनिकेत हत्याकांड में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नितिन शहर के कबीर नगर का रहने वाला है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ळ
विज्ञापन
अनिकेत हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिकेत हत्याकांड के चौथे आरोपी को दादरी सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नितिन शहर के कबीर नगर का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ की गई और कोर्ट के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया।
बता दें कि एक अगस्त को दादरी पब्लिक स्कूल के नजदीक बाइक सवार युवकों ने अनिकेत पर तेजधार हथियार से हमला किया था। घायल के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि वह एक अगस्त को शाम 7 बजे अपनी मम्मी के साथ बाइक पर बुखार की दवा लेने डॉक्टर के पास गया था। वापस आते समय दादरी पब्लिक स्कूल के पास मम्मी सब्जी लेने लग गई और उसी वक्त बाइक सवार युवक वहां आ गए। उन्होंने आते ही अनिकेत पर चाकूओं से वार कर दिए।
घायल अनिकेत को दादरी नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। बीते शनिवार को अनिकेत की मौत हो गई और उसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पूर्व पार्षद सुंदर, अजय झज्जरी और सुधांशु को काबू किया था। अब इस मामले में नितिन के रूप में चौथी गिरफ्तारी हुई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन