फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   PM to cancel three agricultural laws by interfering: Balwant Numberdar

पीएम दखल देकर तीन कृषि कानूनों को करवाएं रद्द : बलवंत नंबरदार

Thu, 21 Jan 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
PM to cancel three agricultural laws by interfering: Balwant Numberdar
कितलाना टोल प्लाजा पर दादरी और भिवानी के किसानों का अनिश्चिकालीन धरना वीरवार को 28वें दिन भी जारी रहा। धरनारत किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

खाप फौगाट के प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए संकीर्ण सोच से बाहर निकलकर आंदोलनकारी किसानों की मांगें अविलंब पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 11 दौर की बातचीत के बाद भी केंद्रीय कृषि मंत्री ये मसला नहीं सुलझा सके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री को सीधा दखल देते हुए तीन कृषि कानून रद्द करने के साथ एमएसपी की गारंटी देने के लिए संसद की आपात बैठक बुलानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को दिल्ली से 1500 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुई दुर्घटना में पीड़ितों के लिए संवेदना जताने के साथ 2- 2 लाख आर्थिक मदद का एलान करने का तो वक्त है, लेकिन दिल्ली बॉर्डर पर 58 दिन से बैठे लाखों किसान नहीं दिखाई नहीं देते। यहां तक कि आंदोलन में अब तक 125 से ज्यादा किसान अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनके परिवारों को आर्थिक मदद करना तो दूर उनके बारे में एक शब्द तक बोलना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चेताते हुए कहा कि किसानों की अनदेखी सरकार को महंगी पड़ेगी। कितलाना टोल पर चले रहे अनिश्चितकालीन धरने के 28वें दिन सूरजभान सांगवान, बिजेंद्र बेरला, बलवंत नंबरदार, सीताराम शर्मा, मास्टर राजसिंह, कमल सिंह मांढी, कृष्णा छपार, दिलबाग ढुल, रघुबीर श्योराण काकड़ोली ने संयुक्त अध्यक्षता की। किसान नेताओं ने 18 जनवरी को बाढड़ा में आयोजित ट्रैक्टर किसान मार्च में शामिल महिला अनिल हड़ौदी के दुर्घटना में घायल होने पर 21 हजार की आर्थिक मदद करने की घोषणा की। अध्यक्ष मंडल ने धरना स्थल से एक ट्रैक्टर को दिल्ली टिकरी बॉर्डर रवाना किया, जिसमें पैंतावास कलां के सोमबीर, मंजीत, नवनीत, जगजीत, सुमित, सचिन, सोनू, रिंकू, अमित शामिल थे। धरने पर बच्ची साक्षी सांगवान, सायना, दीक्षा, पल्लवी, यश कुमार, मनदीप ने देश भक्ति की कविताएं सुना आंदोलनकारियों का मन मोह लिया। धरने का मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया।

ये रहे मौजूद
वीरवार को धरनास्थल पर राजकुमार हड़ौदी, सुरेश फौगाट, राजू मान, मंगल सिंह खरेटा, रणधीर कुंगड़, सुरेंद्र कुब्जानगर, प्रोफेसर राजेंद्र डोहकी, दिलबाग ग्रेवाल, बिल्लू रासीवास, कमल प्रधान, धीरज सिंह, रत्तन जिंदल, बलवान पार्षद, सरदार इंद्र मोहन, सरदार बलदेव सिंह, ज्ञान सिंह बागड़ी, सत्यवान बलियाली, बलजीत फौगाट, शीशराम यादव, मास्टर हरिराम चंदेनी, पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह, सत्या लेघा, बीरमति, राजपाल, रामकुमार फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed