फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   PM spoke to Vinesh: Winning gold medal in Tokyo would have paid off the Rio Olympics

विनेश से बोले पीएम: टोक्यो में स्वर्ण पदक जीतकर करना रियो ओलंपिक का हिसाब चुकता

Wed, 14 Jul 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
PM spoke to Vinesh: Winning gold medal in Tokyo would have paid off the Rio Olympics
चरखी दादरी। टोक्यो ओलपिंक के लिए क्वालीफाई करने वालीं जिला की एकमात्र महिला पहलवान विनेश फौगाट और उनके परिजनों से मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाद किया। विनेश से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि टोक्यो में स्वर्ण पदक जीतकर रियो ओलंपिक का हिसाब चुकता करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक के लिए विनेश फौगाट को शुभकामनाएं दीं जबकि उनकी मां प्रेमलता और ताऊ महाबीर फौगाट का भी हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

विनेश फौगाट से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रियो ओलंपिक में आप पदक की प्रदल दावेदार थीं, लेकिन दुर्भाग्य से बाउट के दौरान मेट पर चोटिल होने की वजह से आपको बाहर होना पड़ा था। इसका हिसाब इस बार टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर चुकता करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि रियो ओलंपिक में लगी चोट और इसके बाद आईं बाधाओं को पार कर मेट पर मजबूत वापसी की है। संवाद करते हुए विनेश फौगाट ने कहा कि देश की पदक की उम्मीद पर खरा उतरने का मैं पूरा प्रयास करूंगी और ओलंपिक को लेकर किसी प्रकार का दबाव मेरे ऊपर नहीं है। वहीं, प्रधानमंत्री ने विनेश फौगाट की उपलब्धियों पर मां प्रेमलता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले ओलंपिक की कमी आपकी और देशी की बेटी विनेश इस ओलंपिक में जरूर पूरा करेगी। विनेश फौगाट ने ट्रेनिंग कैंप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ किया जबकि उनकी मां प्रेमलता और ताऊ महाबीर फौगाट ने घर से ही प्रधानमंत्री से बातचीत की। संवाद
विज्ञापन

महाबीर फौगाट से बोले: किस चक्की का आटा खाते हो आप
विनेश फौगाट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके प्राथमिक कोच एवं ताऊ द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर सिंह फौगाट से भी संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महाबीर फौगाट से कहा कि आप किस चक्की का आटा खाते हैं? इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महाबीर फौगाट ने कहा कि हम तो अपनी देसी चक्की का ही आटा खाते हैं। इसके बाद महाबीर फौगाट ने सरकार की खेल नीतियों की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed