{"_id":"683f4fc58a4d063afd0f0d57","slug":"plots-found-out-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-138130-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सेक्टर-9 में हुई 195 भूखंडों की निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सेक्टर-9 में हुई 195 भूखंडों की निशानदेही
Wed, 04 Jun 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 9 में निशानदेही कार्य का जायजा लेने पहुंचे नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी। स्रोत: नगर प
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सेक्टर-9 में 195 लाभार्थियों को सरकार की योजना के अनुसार जल्द भूखंड मिलेंगे। इसके लिए निशानदेही का कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने मौके पर पहुंचकर निशानदेही कार्य का जायजा लिया। बक्शीराम सैनी ने कहा कि किसी भी गरीब व जरूरतमंद नागरिक के लिए अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना एक आशियाना होता है। नगर के सेक्टर-9 में 195 आवेदकों के भूखंड की निशानदेही करवाकर भूखंड नंबर का आवंटन कर दिया जाएगा।
चेयरमैन ने कहा कि हर गरीब अपने इस सपने के लिए जीता है, लेकिन, घर नहीं बना पाता है। पहली जरूरत जमीन ही मुहैया करवाना है। अब लोगों के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
इसके तहत हरियाणा में सैनी सरकार भी अपने फर्ज व दायित्व को पूरा कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में हरियाणा के बेघरों को घर व जमीन किफायती दामों पर उपलब्ध करवाने के लिए आवास योजना का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री इस मिशन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए तत्पर है।