{"_id":"6660c253717a523dbc0c5e34","slug":"pledged-to-protect-the-environment-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118575-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी समझे हर नागरिक : बीके प्रेमलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी समझे हर नागरिक : बीके प्रेमलता
Thu, 06 Jun 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
दादरी शहर स्थित प्रकाश कुंज सेवाकेंद्र पर शपथ लेते ब्रह्माकुमारीज संस्था सदस्य।
चरखी दादरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दादरी सेवा केंद्र के प्रकाश कुंज सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी बीके प्रेमलता ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और अधिकतम पौधरोपण कर उनकी देखभाल करें। इससे वातावरण स्वच्छ व सुंदर बन जाएगा।
उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को पौध लगाकर उनकी प्रतिदिन देखभाल करने की शपथ भी दिलाई। बीके प्रियंका और पूजा ने प्रतिदिन राजयोग अभ्यास के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचारों से प्रकृति को हरा भरा एवं सुंदर बनाएंगे और लोभ में आकर प्रकृति के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार जगबीर, जयनारायण, सतपाल,जयसिंह, इंद्रसिंह, आदर्श स्कूल प्राचार्य रामकिशन, ओमपति, शकुंतला, राजबाला, लाजवंती आदि मौजूद रहे।
पर्यावरण शुद्धि के लिए पेड़-पौधे जरूरी : संजय रामफल
चरखी दादरी। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए ऑक्सीजन, फल व दवाइयां उपलब्ध करवाते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए पौधरोपण का संकल्प लेने की जरूरत है। ये बात सामाजिक संस्था खुशियों की दीवार के संचालक संजय रामपाल ने पौधरोपण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ है। इस अवसर पर राजकरण,पवन कुमार भी मौजूद रहे।