फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pleasant: Not found infected in one thousand random samples

सुखद : एक हजार रेंडम सैंपल में नहीं मिला संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pleasant: Not found infected in one thousand random samples
स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन करती मेडिकल स्टाफ। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जुलाई के पिछले 16 दिनों में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। इस समयावधि में जिला कोरोना मुक्त भी हुआ है। इसके साथ ही विभाग अभी भी प्रतिदिन कोरोना जांच के लिए 600 से अधिक सैंपल ले रहे है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने छिपे कोरोना संक्रमित ढूंढने के लिए रेंडम सैंपल भी लिए हैं। करीब एक हजार ऐसे सैंपल अब तक लिए जा चुके हैं और इनमें से एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। हालांकि छुपे केस तलाशने की कवायद अभी भी जारी है। दूसरी ओर पांच से 20 जुलाई तक विभाग 44931 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है और अब करीब 24 हजार लोग ही वैक्सीनेशन से वंचित हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का पहला मामला मई 2020 में सामने आया था और जिला फरवरी 2021 को पहली लहर से मुक्त हुआ था। पहली लहर ने सितंबर व अक्तूबर में कहर ढहाया था, लेकिन जनवरी तक जिले ने इससे रिकवरी कर ली थी। दूसरी लहर का असर अप्रैल और मई में देखने को मिला। इस समयावधि में तीन हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले और 85 संक्रमितों की मौत भी हुई। जून में कोरोना का कहर कम हुआ और 14 जुलाई को जिला कोरोना मुक्त हो गया था। चार जुलाई के बाद दादरी जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है और दूसरी लहर का असर अब खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीकाकरण से सिर्फ 24 हजार लोग वंचित
16 दिनों में स्वास्थ्य विभाग करीब 45 हजार लोगों को वैक्सीन लगा चुका है। वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या तीन लाख नौ हजार पहुंच चुकी है। जिले में तीन लाख 33 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है और अब सिर्फ 24 हजार लोग ही वंचित हैं। अब तक दो लाख 54 हजार लोग पहली और 55 हजार लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। विभाग का लक्ष्य है कि 15 अगस्त से पहले जिले में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया जाए। अब तक जिले के 25 गांवों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है, जबकि 60 गांवों में 80 फीसदी से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 31 जुलाई तक 30 से अधिक गांवों में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करना अब विभाग का अगला लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नहीं लगा एक भी सेशन
अमूमन विभाग की तरफ से एक दिन में 16 से 18 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाता है। बुधवार को जिले में एक भी सेशन नहीं लगाया गया। अब विभाग मेगा सेशन लगाकर आठ हजार से अधिक लोगों को एक दिन में कवर करने की तैयारी कर रहा है। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि वीरवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस दौरान को-वाक्सीन व कोविशल्ड दोनों की डोज दी जाएगी।

कोरोना में जिले की स्थिति
कोरोना जांच सैंपल 211658
निगेटिव रिपोर्ट 206101
कुल संक्रमित 5065
स्वस्थ हुए 4926
कोरोना से मौत 139
लंबित सैंपल 492
टीकाकरण 3.09 लाख
16 दिनों में जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। इसके बावजूद सैंपलिंग प्रक्रिया जारी है। जिले में तेज गति से वैक्सीनेशन कार्य हो रहा है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed