फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Players of Makrana Government School won gold medal for Haryana in volleyball

Charkhi Dadri News: मकड़ाना राजकीय स्कूल के खिलाड़ियों ने वॉलीबाल में हरियाणा को दिलाया स्वर्ण पदक

Wed, 24 Dec 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Players of Makrana Government School won gold medal for Haryana in volleyball
गांव मकड़ाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए शि - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के गांव मकड़ाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई है। बुधवार को विद्यालय परिसर में प्राचार्य कमल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्हें फूल मालाएं पहनाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजस्थान में आयोजित इस स्पर्धा में देश के अलग-अलग राज्यों की टीमों ने अपने प्रदेशों का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें हरियाणा के खिलाड़ी विजेता बनें और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान विद्यानंद श्योराण ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य युवाओं से आह्वान किया कि वे भी खेलों के क्षेत्र में आगे आएं और अपने क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा की राष्ट्रीय विजेता टीम में विद्यालय में अध्ययनरत जतिन पुत्र धर्मेंद्र, अंकित पुत्र सुरेंद्र व आयुष पुत्र विकास हिस्सा रहे और गोल्ड मेडल जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही अंकित का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए भी हुआ है, जो कि अत्यंत गर्व का विषय है। यह जीत हरियाणा में वाॅलीबाल खेल के बढ़ते स्तर व युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण है। खिलाड़ियों की इस सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पीटीआई सोमबीर, प्रवक्ता डॉ. सुषमा जाखड, सरिता गोदारा, संदीप, अजय, कमलेश, स्नेहलता, राजपाल, सुनील आदि भी मौजूद रहे।
गांव ने दिए हैं अनेक खिलाड़ी
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गांव मकड़ाना ने अनेक खिलाड़ी देश व प्रदेश की टीमों को दिए हैं। इनमें मुख्य रूप से वॉलीबाल के खिलाड़ी शामिल रहे हैं। भारतीय वॉलीबाल टीम के पूर्व में कप्तान रह चुके और अर्जुन अवॉर्डी संजय फोगाट भी गांव मकड़ाना के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed