{"_id":"66803a6aec67614c08090521","slug":"players-felicitation-ceremony-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119655-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वर्ण पदक विजेता रग्बी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वर्ण पदक विजेता रग्बी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आज
Sat, 29 Jun 2024 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा की पदक विजेता रग्बी टीम।
चरखी दादरी। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर रग्बी फुटबाल नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसमें चरखी दादरी के दो खिलाड़ी एमसी कॉलोनी निवासी अभिमन्यु डागर व मिसरी निवासी हैप्पी ने उम्दा प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के चलते दोनों खिलाड़ियों को रविवार को रावलधी चौक स्थित शहीद भगत सिंह खेल एकेडमी में सम्मानित किया जाएगा। कोच राजेश तक्षक, कोच सुदेश तक्षक, जयभगवान रावलधी, निहाल सिंह, सरपंच प्रदीप, जयराम प्रेमी, ओमबीर महराणा व जयबीर सूबेदार ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। कोच राजेश ने बताया कि खिलाड़ी हैप्पी को जीप में खेल एकेडमी से मिसरी गांव तक ले जाया जाएगा।
सेवानिवृत्ति पर ग्राम सचिव को किया सम्मानित
बाढड़ा। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में कार्यरत ग्राम सचिव हरीश कुमार शनिवार को 35 वर्ष की सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। पंचायत समिति चेयरमैन आनंद व बीडीपीओ मनोज कुमार ने उनको स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
पंचायत समिति चेयरमैन आनंद ने कहा कि कर्मचारी की ईमानदार कार्यशैली विभाग की शान होती है। सरकार ग्रामीण विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित करती है, उनका आमजन को पूरा लाभ मिलने का दायित्व विभाग के कर्मचारी के जिम्मे होता है। हरीश कुमार ने अपने लंबे कार्यकाल में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में काम किया। विदाई समारोह में सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष सूबेदार रामचंद्र उमरवास, एसीपीओ अशोक कुमार, ठेकेदार मनजीत सैन, जेई कुलदीप सिंह व संदीप आदि मौजूद रहे।