फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pipelines worth Rs 1.33 crore will be laid for water supply to 5 ponds: Naina

1.33 करोड़ से 5 तालाबों तक जलापूर्ति के लिए डलेंगी पाइपलाइन : नैना

Thu, 19 Oct 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 19 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pipelines worth Rs 1.33 crore will be laid for water supply to 5 ponds: Naina
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। हलके के चार और गांव के पांच तालाबों में पानी पहुंचाने की स्थायी व्यवस्था जल्द कर दी जाएगी। तालाबों तक पानी पहुंचाने के लिए गांव के पास से गुजरने वाली नहर से सीधी पाइपलाइन लगाई जाएगी। जिससे समय-समय पर तालाबों में जलापूर्ति की जा सकेगी और पशुओं के लिए पानी की किल्लत से जूझ रहे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विधायक नैना ने बताया कि पहले चरण में प्रदेश सरकार ने बाढड़ा हलके 5 तालाबों तक पानी पहुंचाने के लिए 1 करोड़ 33 लाख 43 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इससे गांव मांढी केहर के कीकर वाली जोहड़ी, गांव काकड़ौली हुक्मी के नरवाना जोहड़ और दादी सती वाली जोहड़ी, गांव लाडावास के मुख्य तालाब और गांव द्वारका के पुन्नीवाला तालाब तक नहर से पाइपलाइन लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

विधायक नैना ने बताया की पाइपलाइन लगाने के कार्य को जल्द करवाने के लिए विभाग द्वारा टेंडर प्रकिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया की सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी होते ही धरातल पर पाइपलाइन लगाने का काम भी प्रारंभ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- दूसरे चरण में इन गांवों में होगा काम
विधायक नैना ने कहा कि दूसरे चरण के तहत गांव हड़ौदी की जोहाली वाली जोहड़ी और कालाला जोहड़, गांव उमरवास का रूडाना जोहड़, गांव जीतपुरा के दुलिची वाला जोहड़, गांव हड़ौदा खुर्द का मुख्य तालाब और जाटीनाथ वाला तालाब, गांव द्वारका की चरखी वाली जोहड़ी और गांव डोहका हरिया के श्यामसर धाम अमृत सरोवर तालाब तक पाइपलाइन लगाई जाएंगी। दूसरे चरण में लगने वाली पाइपलाइनों के लिए 2 करोड़ 19 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार करवाकर मुख्यालय भेजा है जिसे जल्द स्वीकृति दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed