फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pickup and bike collide near Loharu toll on National Highway 334B, father dead, daughter critical

Charkhi Dadri News: नेशनल हाईवे 334बी पर लोहारू टोल के समीप पिकअप और बाइक की टक्कर, पिता की मौत, बेटी गंभीर

Thu, 19 Feb 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 19 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pickup and bike collide near Loharu toll on National Highway 334B, father dead, daughter critical
 घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक व पिकअप वाहन। 
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 334बी पर बाढड़ा से लोहारू रोड पर लोहारू टोल के समीप मंगलवार शाम को एक बाइक व बोलेरो पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं बोलेरो पिकअप वाहन भी पलट गया।
विज्ञापन

बता दें कि मूलरूप से झज्जर जिले के गांव गुढ़ा निवासी 47 वर्षीय राजबीर पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान के पिलानी के गांव देवरोड में डिश केबल का काम करता था और परिवार सहित वहीं पर रहता था। सोमवार को वह अपनी 21 वर्षीय बेटी खुशी का दिल्ली पुलिस में भर्ती का फिजिकल टेस्ट दिलवाने के लिए दिल्ली गया था। वहां से आकर वे सोमवार को अपने पैतृक गांव गुढ़ा में रुक गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव गुढ़ा से बाइक पर सवार होकर जब वे वापस गांव देवरोड जा रहे थे तो नेशनल हाईवे 334बी पर लोहारू टोल के समीप शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी बाइक की बोलेरो पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता व पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बोलेरो पिकअप वाहन भी पलट गया। उन्हें उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने राजबीर को मृत घोषित कर दिया तथा खुशी को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पाकर लोहारू थाना पुलिस और मृतक व घायलों के परिजन दादरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहारू थाना से जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र ने बताया कि हादसे में घायल खुशी के बयान के आधार पर बोलेरो पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नागरिक अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि राजबीर दो बेटियों व एक बेटे का पिता था। हादसे में घायल हुई खुशी उनकी सबसे बड़ी संतान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed