{"_id":"5f64fecf8ebc3e0f52741f05","slug":"picked-up-the-shutter-and-stole-the-car-with-cash-and-laptop-from-the-shop-charkhidadri-news-rtk574247843","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर उठाकर दुकान से नकदी और लैपटॉप समेत गाड़ी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर उठाकर दुकान से नकदी और लैपटॉप समेत गाड़ी चुराई
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी निवासी एक आढ़ती की दुकान से अज्ञात ने नकदी और लैपटॉप समेत बाहर खड़ी गाड़ी चोरी कर ली। पीड़ित की गाड़ी रोज गार्डन वाली गली में खड़ी मिली है। हालांकि दस हजार की नकदी और लैपटॉप चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है।
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में आढ़ती गौरव बताया कि पुरानी अनाज मंडी में उसकी गौरव ट्रेडिंग नाम से फर्म है। दुकान के ऊपर ही उसने रिहायश की हुई है। गौरव ने बताया कि वह शाम को घूमने के लिए जाता है। वीरवार शाम को भी वह शटर नीचे कर घूमने गया था। गौरव ने बताया कि घूमकर आने के बाद वह सीधा ऊपर मकान में चला गया। शुक्रवार सुबह जब उसने दुकान खोली तो उसका लैपटॉप वहां नहीं मिला। इसके बाद उसने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसे चोरी का वारदात का पता चला।
गौरव ने बताया कि रात करीब 8:03 पर एक व्यक्ति शटर उठाकर उसकी दुकान में दाखिल हुआ। 8:07 पर उक्त व्यक्ति दुकान से निकल गया और इसके पांच मिनट बाद एक और व्यक्ति दुकान में दाखिल हुआ। उक्त व्यक्ति ने उसके लैपटॉप समेत वहां रखे गल्ले से दस हजार रुपये और गाड़ी की चाबी चोरी कर ली। पीड़ित ने इसके बाद मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी खड़ी होने की दी सूचना
गौरव ने बताया कि उसकी आई-20 पर कोविड संबंधी एक बैनर लगा हुआ है। इस बैनर पर उसका नंबर है। शुक्रवार सुबह उसे एक ट्रैक्टर चालक ने फोन किया और गली में खड़ी गाड़ी हटाने की बात कही। गौरव ने उक्त चालक को गाड़ी चोरी होने की बताई तो उसने कहा कि उसकी गाड़ी रोज गार्डन वाली गली में खड़ी है।
पहले भी हो चुकी भीड़भाड़ वाली जगह में चोरी
पुरानी अनाज मंडी भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है और सुबह से शाम तक यहां लोगों की चहल-पहल रहती है। करीब पांच माह पहले भी एक दुकान के बाहर रखे कट्टे चोरी हुए थे और वो वारदात भी सीसीटीवी में कैद हुई थी। उस वारदात को भी पुलिस अब तक ट्रेस नहीं कर पाई है।
मामले की शिकायत हमें मिल चुकी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फुटेज की जांच हमने शुरू कर दी है।
तेलूराम, सिटी थाना प्रभारी