{"_id":"6784173062a104dee607107c","slug":"phogat-khaps-warning-government-should-talk-to-dallewal-otherwise-the-agitation-will-turn-violent-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129778-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोगाट खाप की चेतावनी : सरकार डल्लेवाल से बात करे, नहीं तो उग्र होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोगाट खाप की चेतावनी : सरकार डल्लेवाल से बात करे, नहीं तो उग्र होगा आंदोलन
विज्ञापन
सर्वजातीय खाप फोगाट को संबोधित करते प्रधान सुरेश कुमार।
चरखी दादरी। सर्वजातीय खाप फोगाट झिंझर व फोगाट की बाबा स्वामी दयाल धाम पर रविवार को पंचायत आयोजित की गई। खाप फोगाट 19 के प्रधान सुरेश फोगाट ने अध्यक्षता की। सुरेश फोगाट ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते डल्लेवाल से बात करके उनकी जायज मांगों को मानें और अनशन खत्म करवाएं। इस दौरान चेताया गया कि अगर किसान नेता डल्लेवाल के साथ कोई अनहोनी हो गई तो किसान आंदोलन एक उग्र रूप धारण कर लेगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
वहीं पंचायत में सर्वसम्मति से पूर्व विधायक राजदीप फोगाट पर फोगाट खाप की ओर से पिछले दिनों लगाए गए प्रतिबंध के फैसले को वापस लिया गया।पूर्व विधायक को सर्वसम्मति से सम्मान के साथ भाईचारे में शामिल करने का फैसला लिया गया। खाप प्रवक्ता देवेंद्र फोगाट उर्फ लीला समसपुर ने कहा कि जनभावना व समय की नजाकत को देखते हुए उस समय खाप की ओर से फैसला लेना पड़ा था। अब परिस्थितियां बदल गई हैं और राजदीप फोगाट को भाईचारे में शामिल किया गया है। देवेंद्र ने कहा कि किसान नेता जगदीप सिंह डल्लेवाल से सरकार बात करे। सहसचिव सोमबीर मौड़ी ने कहा कि कोर्ट के आदेश होने के बाद भी सरकार डल्लेवाल से बात नहीं कर रही है जो बड़े दुर्भाग्य की बात है।
सूरजभान झिंझर ने बताया कि 16 फरवरी को होने वाले रात्रि जागरण व 17 फरवरी को भंडारे में गांव की तरफ से पूरा सहयोग करेंगे। मास्टर बलराज ढाणी ने कहा कि राजदीप फोगाट को भाईचारे में शामिल करना सही कदम है। जगदीप पूर्व सरपंच कमोद ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने जगदीप सिंह डल्लेवाल को सहयोग व समर्थन देना चाहिए। प्रतिबंध हटाए जाने पर पूर्व विधायक राजदीप फोगाट ने कहा कि वे पहले भी भाईचारे की सीमा में रहकर कार्य करते रहें और भविष्य में भी भाईचारे को कायम रखते हुए खाप फोगाट व समाजहित में कार्य करते रहना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
पंचायत में ये रहे मौजूद
पंचायत में सत्यबीर, खजांची राजबीर फोगाट, पूर्व सरपंच दिलबाग, अजय खातीवास, महावीर, पारस, ईश्वर पहलवान रावलधी, राजकपूर रावलधी, लीलू, सुरेंद्र, चंदन, देवीलाल, कैप्टन अनिल कुमार, महासिंह, बनवारी मास्टर मौड़ी, वेद, पूर्व सरपंच राजेंद्र, रामकुमार,नरेंद्र रामनगर, राजेश झिंझर, अजय, प्रीतम, अमित आदि उपस्थित रहे।