{"_id":"6116b96e8ebc3ee093521fb3","slug":"pg-classes-will-start-in-badhra-government-college-from-this-session-charkhidadri-news-hsr6088904130","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी सत्र से बाढ़डा राजकीय कॉलेज में शुरू होंगी पीजी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी सत्र से बाढ़डा राजकीय कॉलेज में शुरू होंगी पीजी कक्षाएं
विज्ञापन
इसी सत्र से बाढड़ा राजकीय कॉलेज में शुरू होंगी पीजी कक्षाएं
चरखी दादरी। बाढड़ा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में इसी सत्र से पीजी की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इससे खासकर बेटियों को उच्चा शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
अभी तक बाढड़ा के राजकीय कन्या महाविद्यालय में यूजी स्तर तक की ही शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा उपलब्ध थी। जिस कारण इस क्षेत्र की कन्याओं को उच्चतर शिक्षा के लिए दूर स्थित कॉलेजों में दाखिला लेना पड़ता था। दूर स्थान होने के कारण बहुत सी लड़कियों को अपनी पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ने पर मजबूर होना पड़ता था। पिछले दिनों कस्बे में जन समस्याओं की सुनवाई करने के दौरान इलाके के गणमान्य लोगों ने बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला के संज्ञान में यह समस्या लाई थी। उन्होंने उपस्थित लोगों को अगले शैक्षणिक सत्र से ही बाढड़ा के कन्या महाविद्यालय में पीजी की कक्षाएं शुरू करवाने का आश्वासन दिया था।
विधायक नैना सिंह ने गत 19 अक्तूबर को पत्र लिखकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री से बाढड़ा कन्या कॉलेज में पीजी कोर्स शुरू करने वाले मांग की थी। शिक्षा विभाग की ओर से विधायक नैना सिंह चौटाला की मांग को अमलीजामा पहनाते हुए आगामी 2020-21 शैक्षणिक सत्र से बाढड़ा कन्या कॉलेज में पीजी कोर्स की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा कर दी है। कन्या कॉलेज में पीजी की कक्षाएं शुरू होने की जानकारी मिलने पर जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, हलकाध्यक्ष राजेश सांगवान झोझु, सरपंच राकेश, भूप मांढी, विजय गोपी, रामकिशन प्रधान, विकास नंबरदार आदि ने खुशी जताई है।