फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Permanent solution to the problem of X-ray machine

Charkhi Dadri News: एक्स-रे मशीन की समस्या का स्थायी समाधान

Thu, 26 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Permanent solution to the problem of X-ray machine
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में बार-बार झटके लगने से बंद हो रही एक्स-रे मशीन की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है। मशीन के खराब उपकरण इंस्टॉल करते ही बुधवार से जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक्स-रे सुविधा बहाल कर दी। इससे मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन पिछले एक साल से नियमित अंतराल पर खराब हो रही थी। चार दिन पहले भी मशीन के उपकरण खराब हो गए थे और इस कारण शनिवार से ही सेवा बंद रही।
विज्ञापन

इंजीनियर ने आकर शनिवार को मशीन की जांच की तो दो उपकरण खराब मिले। इसके बाद कंपनी ने इनकी जगह नए उपकरण भेजे और मंगलवार को इंजीनियर ने दादरी पहुंचकर इन्हें इंस्टॉल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स-रे मशीन ठीक होते ही विभाग ने बुधवार से एक्स-रे सुविधा बहाल कर दी। इसका पता चलते ही मरीजों की कतार लग गई। मशीन ठीक होने के बाद बुधवार को एक ही दिन में करीब 150 मरीजों ने एक्स-रे करवाए। रेडियोग्राफर ने सबसे अधिक ऑर्थो ओपीडी के एक्स-रे किए।

इससे पहले तीन दिन तक सेवा बाधित रहने के कारण मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ा और निजी केंद्रों पर एक्स-रे करवा नागरिक अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा। विभाग का दावा है कि अब समस्या का स्थायी समाधान हो गया है और मशीन में तकनीकी खराबी बार-बार नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed