फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People's temperature is high due to drinking water-electricity crisis, jammed at 2 places in 4 hours

Charkhi Dadri News: पेयजल-बिजली संकट पर लोगों का पारा हाई, 4 घंटे में 2 जगहों पर लगाया जाम

Fri, 31 May 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
People's temperature is high due to drinking water-electricity crisis, jammed at 2 places in 4 hours
एनएच 334-बी पर महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र में जाम लगाए हुए लोग। 
चरखी दादरी। तापमान 48 डिग्री चल रहा है और बिजली-पानी संकट लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रहा है। दोनों समस्याओं से त्रस्त लोगों का पारा वीरवार को हाई हो गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2:10 तक लोगों ने दो जगहों पर चार घंटे जाम लगाए रखा। करीब तीन घंटे तक एनएच-334 बी पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली के जेई ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वस्त कर जाम खुलवाया। वहीं, समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने फिर से जाम लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, इस समय शहर के विभिन्न वार्डाें में पेयजल व बिजली की समस्या बनी हुई है। लोग अधिकारियों से शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा। इससे लोगों में आक्रोश बना है। वीरवार सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित लोग पहले गोशाला चौक पर एकत्र हुए और रोड को जाम कर दिया। यहां करीब एक घंटे तक लोग डटे रहे और इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

इसके बाद लोग महेंद्रगढ़ चुंगी पर कूच कर गए। वहां पहुंचकर उन्होंने एनएच 334-बी और गोशाला चौक रोड को जाम कर दिया। इसके बाद शहर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर जाम लगाने का कारण पता किया। इस पर लोगों ने उनके समक्ष बिजली व पानी की समस्या रखी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग से जेई धीरेंद्र सिंह और बिजली निगम से जेई साहिल मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर दोपहर 2:10 पर जाम खुलवा दिया।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed