{"_id":"65e22033a06e29bad305e560","slug":"peoples-organizations-camped-indefinitely-near-nh-152d-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114368-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एनएच-152 डी के पास जनसंगठनों ने अनिश्चितकाल के लिए डाला पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एनएच-152 डी के पास जनसंगठनों ने अनिश्चितकाल के लिए डाला पड़ाव
Sat, 02 Mar 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के जनसंगठनों ने किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए पड़ाव शुरू कर दिया है। खापों और विभिन्न संगठनों की अगुवाई में नेशनल हाईवे-12 डी के समीप सुबह 10 बजे धरना शुरू किया गया। जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि रात को भी प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर डटे रहेंगे और एसकेएम (संयुक्त किसान मोर्चा) के आदेश पर दिल्ली कूच भी किया जाएगा। दूसरी ओर जिले में धरना शुरू होने से प्रशासन अलर्ट है और खुफिया तंत्र प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले ही दादरी जिले में किसान आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हुई थी। फौगाट खाप-19 की अगुवाई में 25 फरवरी को शहर के बाबा स्वामी दयाल धाम पर सर्वखाप एवं सर्वजातीय महापंचायत आयोजित की गई थी जिसमें जल्द जिले में भी पक्का मोर्चा लगाने पर सहमति बनी थी। इसके बाद जनसंगठनों ने 26 मार्च को ट्रैक्टर मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया था। उस दौरान एक मार्च से एनएच-152 डी के समीप पक्का मोर्चा लगाने की घोषणा की गई थी।
घोषणा के अनुसार ही जनसंगठनों ने एक मंच पर आकर शुक्रवार से नेशनल हाईवे-152 डी के फ्लाईओवर के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत नंबरदार ने बताया कि किसान आंदोलन-2 के तहत दादरी में शुरू किए गए धरने को जनसंगठन मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि धरना स्थल पर प्रदर्शनकारी अनुशासन में रहेंगे और जो भी एसकेएम से आदेश मिलेंगे उनकी दादरी जिले में पूर्णतया पालना की जाएगी। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसे। धरना स्थल पर पहले दिन 60 से अधिक महिलाएं भी पहुंची।
विज्ञापन
पहले दिन 500 से अधिक लोग पहुंचे
धरना स्थल पर पहले दिन 500 से अधिक लोग पहुंचे। वहीं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर कमेटी को सुझाव भी दिए। बता दें कि धरने की कमान संभालने के लिए 51 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन 25 फरवरी को ही किया जा चुका है और इस कमेटी की निगरानी में ही धरना दिया जा रहा है।
14 को रामलीला मैदान पहुंचने पर किया मंथन
धरना स्थल पर फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने बताया कि किसान आंदोलन को लेकर 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत होनी है। दादरी जिले से विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी इस महापंचायत में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के जो भी आगे आदेश मिलेंगे उनकी पालना की जाएगी।
इन संगठनों का रहा धरने में सहयोग
शुक्रवार से शुरू किए गए धरने में फौगाट खाप-19, सांगवान खाप-40, श्योराण खाप, सतगामा खाप, हवेली-12 खाप, चिड़िया-5 खाप के अलावा कर्मचारी संगठनों का सहयोग रहा। वहीं, कुछ राजनेता भी धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे।
खापों ने सराहा समसपुर गांव का सहयोग
धरनास्थल पर तमाम व्यवस्थाएं समसपुर गांव की ओर से की गई हैं। वहीं विभिन्न खापों और संगठनों के पदाधिकारी इन व्यवस्थाओं से पहले दिन संतुष्ट नजर आए और उन्होंने मंच के माध्यम से समसपुर के ग्रामीणों के सहयोग को सराहा।