फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Peoples chached a Old Women in dought of children theaf

बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला को पकड़ा, पुलिस ने वेरिफाई कर छोड़ा

Mon, 09 Sep 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Peoples chached a Old Women in dought of children theaf
गांव ऊण में मौके पर पंहुची बौंद थाना पुलिस । - फोटो : CharkhiDadri
गांव ऊण में रविवार दोपहर ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग महिला को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। मौके पर बौंदकलां थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस टीम महिला को थाने ले आई और वेरिफाई करने के बाद महिला को जाने दिया। पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़ी गई महिला कलानौर की रहने वाली है और गांवों में पुराने कपड़े मांगने आई थी।
विज्ञापन

ऊण गांव में रविवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने एक अजनबी महिला को पकड़ लिया। ग्रामीणों को शक हुआ कि महिला बच्चा चोर गिरोह से जुड़ी हुई है और गांव में बच्चा उठाने आई है। वहीं, महिला ने बताया कि वह कलानौर की रहने वाली है और पुराने कपड़े मांगने के लिए गांव में आई है। महिला की बातों से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए और मामले की सूचना बौंदकलां थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व महिला से बातचीत की। वहीं, इस घटना की वीडियो सोशल साइट पर भी वायरल हो गया। सूत्रों की माने तो बौंदकलां थाना पुलिस ने महिला द्वारा बताया गया कलानौर का पता वेरिफाई किया और संतुष्टि होने के बाद ही महिला को जाने दिया गया।
विज्ञापन

चार दिन पहले महराणा गांव में पकड़ी थी महिला
चार दिन पहले जिले के गांव महराणा में भी ग्रामीणों ने एक महिला को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया था। हालांकि ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया था। सदर थाना पुलिस के सामने महिला अपने बारे में कुछ नहीं बता पाई। महिला मंदबुद्धि होने के चलते पुलिस ने एसडीएम के समक्ष पेश कर रोहतक के एक आश्रम में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed