फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People were made to take an oath to not consume drugs

Charkhi Dadri News: जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को दिलाई नशा न करने की शपथ

Fri, 27 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 27 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
People were made to take an oath to not consume drugs
मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर अनाज मंडी में लोगों को जागरूक करते आयोजक।
चरखी दादरी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने वीरवार को अनाज मंडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इकाई प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने लोगों को नशे के नुकसान बताकर नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज की भी जिम्मेदारी बनती है।
निरीक्षक अमर सिंह ने कहा कि नशा समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। इसकी लत युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि उसके सामाजिक जीवन को भी बर्बाद कर देता है। अमर सिंह ने कहा कि अगर किसी को नशा तस्करी या बिक्री की जानकारी हो तो भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 1933 पर दर्ज करवाएं।

नशा बेचने वालों की दें सूचना, नाम गुप्त रख पुलिस करेगी कार्रवाई : निरीक्षक चंद्रशेखर

चरखी दादरी। जिला पुलिस की ओर से विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ओपी सिंह के निर्देशानुसार और एसपी अर्श वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ और इसमें लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों और गांवों में जाकर आमजन को नशा न करने की शपथ दिलाई। लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और बचाव के बारे में जागरूक किया। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बस स्टैंड दादरी और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वेलफेयर निरीक्षक चंद्रशेखर ने आईटीआई रावलधी में छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शराब, अफीम, गांजा आदि नशीले पदार्थों का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस नाम गुप्त रखकर तत्काल उस पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed