{"_id":"628a7aee7a138a687b066bcb","slug":"people-suffering-from-drinking-water-crisis-burnt-effigies-of-cm-and-deputy-cm-charkhidadri-news-hsr632366097","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से त्रस्त लोगों ने सीएम और डिप्टी सीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से त्रस्त लोगों ने सीएम और डिप्टी सीएम का पुतला फूंका
विज्ञापन
सीवर-पेयजल समस्याओं को लेकर पुतला दहन करते गांधी नगर के लोग।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सीवर और पेयजल समस्याओं से त्रस्त गांधी नगर के लोगों ने लगातार तीसरे रविवार प्रदर्शन कर सीएम मनोहलाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और ओमप्रकाश धनखड़ का पुतला फूंक रोष जताया। वार्डवासियों ने इससे पहले रोष जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चौथे रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहेगा।
गांधी नगर के लोगों ने सीवर और पेयजल समस्याओं का समाधान न होने पर रविवार को रोष जताया। वार्डवासियों ने बताया कि वह पिछले तीन माह से सीवर जाम व दूषित पेयजल आपूर्ति आदि समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। बावजूद इसके विभाग सकारात्मक कदम नहीं उठा रहा। वार्ड में सीवर व्यवस्था बेपटरी होने से गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है और विभाग ने अब तक कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया है। रविवार सुबह प्रदर्शन करते हुए वार्डवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए आगामी रविवार को स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता का पुतला फूंकने की चेेतावनी दी है।
लोग एसडीओ और जेई से बोले, आपके आश्वासन से हमारा उठ चुका विश्वास
लोगों के प्रदर्शन करने के चलते जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरेश श्योराण, जेई विशाल सिंगला व जेई सतविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक सप्ताह में सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया, लेकिन वार्डवासियों ने कहा कि हम आश्वासन से मानने वाले नहीं है। जब तक हमारे कार्य पूरे नहीं हो जाते आंदोलन जारी रहेगा। हमारा स्थानीय प्रशासन व जन स्वास्थ्य विभाग से विश्वास उठ चुका है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
जयवीर झामरी, जयभगवान मस्ताना, चांद सिंह, हनुमान प्रसाद, जयभगवान ऐरन, बजरंगलाल गर्ग, संजीव जैन, सुनील कुमार, अनंत उपाध्याय, छैलूराम, अनिल कुमार, कृष्ण, आरपी दिसोदिया, हनुमान शेखावत, देवी दयाल, मुकेश कुमार, विवेक कुमार, सतीश कुमार, राकेश, आनंद, रिंकू, प्रदीप कुमार, देवेश बंसल, बाला देवी, गायत्री देवी, शशि देवी, शारदा देवी, बबीता, तारा देवी, आशा रानी, चंचल, नीलम देवी, शीला देवी, पूनम देवी, रानी, सीमा देवी आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया।

गांधी नगर में गली में भरे पानी के अंदर पुतला लेकर खड़े लोग।- फोटो : CharkhiDadri