फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People of Gandhinagar jammed for three hours, called JCB and broke the line from three places

Charkhi Dadri News: गांधीनगर के लोगों ने तीन घंटे लगाया जाम, जेसीबी बुलाकर तीन जगह से तोड़ी लाइन

Mon, 17 Jul 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 17 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
People of Gandhinagar jammed for three hours, called JCB and broke the line from three places
दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के नजदीक जाम लगाते लोग।
चरखी दादरी। जलभराव से होने वाली परेशानियां पिछले एक माह से थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। रविवार को गांधी नगर में जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने करीब तीन घंटे तक दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर जाम लगाकर रोष जताया। महिलाओं ने सुबह 10 बजे सड़क पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। जाम लगा रहे लोगों ने 12:30 बजे मौके पर जेसीबी बुलाकर शहर से छोड़े जा रहे पानी की एक लाइन को एसटीपी लाइन से जोड़ने के बाद एक लाइन को तीन जगह से उखाड़ दिया। इसके बाद एक बजे जाम खुलने से वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर से जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से दो लाइनों के माध्यम से छोड़ा जा रहा पानी सीसीआई को पार कर गांधी नगर के साथ-साथ चंपापुरी व प्रेमनगर के घरों तक पहुंच चुका है। पिछले पांच माह के दौरान इस पानी के कारण दो बड़े हादसे हो चुके हैं जिसमें एक युवक की सीसीआई के पानी में डूबने के कारण मौत भी हो चुकी है। शनिवार को एक मकान गिरने से मलबे में चार पशु भी दब गए थे जिन्हें लोगों कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला था। रविवार को भी सीसीआई परिसर में शहर से पानी की निकासी बंद नहीं हुई तो गांधीनगर के निवासियों का धैर्य जवाब दे गया। सुबह 9 बजे गांधीनगर स्थित अग्रसेन धर्मशाला में बैठक कर रोड जाम करने का निर्णय लिया। 10 बजे महिला-पुरुषों ने मुख्य मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। इस दौरान सरकार व प्रशासन जमकर नारेबाजी की गई। उधर जन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के विरोध को देखते हुए दोनों मोटरें बंद कर पानी निकासी भी रोक दी। जाम लगाए बैठे लोग स्थाई समाधान पर अड़े रहे। लोगों का कहना है कि 200 से अधिक घरों में दो से तीन तक फुट पानी जमा हो गया तथा कई मकानों में में दरारें आ गई हैं। जलभराव होने के कारण खाना बनाने तक की जगह नहीं है। वहीं रोड जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार की भी लोगों ने एक न सुनी। इसके बाद विभाग के जेई ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

- चार साल से छह हजार की आबादी परेशान
जाम लगा रही वार्ड पार्षद मुनेश देवी, कौशल्या, शीला, राजवंती फौगाट, गीता, कौशल, मंजु, सेवती, सुनीता, धनपति, इंद्रावती, माया, सीता, इंदू, अनिता, कैलाश, संतरा सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांधीनगर, चंपापुरी की करीब छह हजार की आबादी पिछले चार साल से परेशानी उठा रही है। वर्षों से शहर के गंदे पानी की निकासी सीसीआई परिसर में की जा रही है। जिसके कारण घरों में ठहरना मुश्किल हो रहा है। गंदे पानी के साथ जहरीले जीव भी घरों तक पहुंच रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि मार्च माह में सीएम ने स्थायी समाधान के आदेश दिए थे लेकिन अभी तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमुखता से उठाया है मुद्दा:
बता दें कि अमर उजाला ने तीन वार्डों के लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया है। 13 जुलाई को ग्राउंड रिपोर्ट कर प्रशासन और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा तथा 16 जुलाई को गांधी नगर में जलभराव से जर्जर हुए मकान की दीवार गिरी शीर्षक के माध्यम से इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
- पानी से परेशानी पर हुई नोकझोंक
जब जेसीबी के माध्यम से शहर से पानी निकासी के लिए लगाई गई दो लाइनों में से एक को एसटीपी की लाइन में जोड़ने के साथ-साथ तीन जगहों से उखाड़ा जा रहा था तो कुछ शहरवासियों ने इसका विरोध किया तो गांधीनगर के लोगों गुस्सा भड़क उठा। इसके बाद विरोध करने वाले वहां से धीरे-धीरे करके खिसक गए। वहीं रोड जाम के दौरान दुपहिया वाहन चालकों के साथ भी कई बार कहासुनी हुई। वहीं धरने पर पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, समाजसेवी जयभगवान मस्ताना, चंपापुरी पार्षद जय सिंह लांबा, वार्ड तीन से पार्षद जितेंद्र सांगवान, पूर्व पार्षद विरेंद्र, राजेश सोनी, चमनलाल, अनिल कुमार, वीरपाल सहित अनेक लोग भी मौके पर पहुंचे।
- पूर्व विधायक से कहा पानी रुकवाना है राजनीति नहीं करनी
जाम के दौरान पहुंचे पूर्व विधायक राजदीप फौगाट को पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यहां पर किसी भी प्रकार की राजनीति न करें। शहर से सीसीआई में जाने वाला पानी बंद कराना है। आपने व्यापारियों के साथ मिलकर शहर का पानी सीसीआई में छुड़वाने में सहयोग किया है। इस पर पूर्व विधायक ने कहा कि शनिवार को जब मकान गिरा तो वह भी मौके पर पहुंचे थे। उनके प्रयासों से आज सर्वे हो रहा है तथा वह लोगों के साथ हैं।
- उपायुक्त व चेयरमैन के मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ीं महिलाएं
धरना दे रहे लोग उपायुक्त प्रीति, नगर परिषद के चेयरमैन बक्शी सैनी व विधायक सोमबीर सांगवान के मौके पर पहुंचने की मांग पर अड़े रहे। लेकिन प्रशासन की ओर से पहुंचे नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। जाम लगाए बैठे लोग स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से शहर थाना प्रभारी राजकुमार भी दलबल सहित तैनात रहे। पुलिस ने वाहनों को दादरी बाईपास व अन्य रास्तों से बैरिकेट लगाकर यातायात को चालू रखा।

जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीसीआई में पानी बंद कर दिया है। अब जल्द ही इस पानी को झज्जर रोड स्थित एसटीपी में भेजा जाएगा। रेलवे फाटक के नजदीक से एक लाइन को एसटीपी की लाइन से जोड़कर पानी निकासी शुरू कर दी गई है।
-समुंदर सिंह, जेई जन स्वास्थ्य विभाग चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed