{"_id":"640ab71c132e3f18030b5e93","slug":"people-of-eight-villages-staged-sit-in-and-locked-government-school-regarding-shifting-of-examination-center-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र शिफ्ट करने का मामला: आठ गांवों के लोगों ने दिया धरना, राजकीय स्कूल को जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र शिफ्ट करने का मामला: आठ गांवों के लोगों ने दिया धरना, राजकीय स्कूल को जड़ा ताला
Fri, 10 Mar 2023 10:20 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:20 AM IST
सार
उड़नदस्तों ने पिचोपा कलां राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप और अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट बोर्ड को दी थी। इस पर संज्ञान लेकर वीरवार को बोर्ड ने इस परीक्षा केंद्र को करीब पंद्रह किलोमीटर दूर स्थित भांडवा के प्रज्ञा स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस फैसले से आठ गांवों के विद्यार्थी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
स्कूल के बाहर बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी के बाढड़ा उपमंडल के पिचोपा कलां परीक्षा केंद्र को भांडवा प्रज्ञा स्कूल में शिफ्ट करने से आठ गांवों के लोगों में रोष है। शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह पिचोपा कलां राजकीय स्कूल को ताला जड़कर गेट पर धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक भी ग्रामीण धरने पर डटे थे और कोई अधिकारी उनसे बात करने मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
15 किलोमीटर दूर किया सेंटर
उड़नदस्तों ने पिचोपा कलां राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप और अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट बोर्ड को दी थी। इस पर संज्ञान लेकर वीरवार को बोर्ड ने इस परीक्षा केंद्र को करीब पंद्रह किलोमीटर दूर स्थित भांडवा के प्रज्ञा स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस फैसले से आठ गांवों के विद्यार्थी प्रभावित होंगे और उन्हें परीक्षा देने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से खफा ग्रामीणों ने गुरुवार शाम बिंद्रावन अड्डे पर दिल्ली-पिलानी हाईवे जाम कर दिया था। अधिकारियों के समझाने के बाद उन्होंने जाम खोला था। शुक्रवार सुबह आठ गांवों के ग्रामीण पिचोपा कलां राजकीय स्कूल के सामने एकत्र हुए और ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन