फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People of eight villages locked the government school on shifting the examination center

Charkhi Dadri News: परीक्षा केंद्र शिफ्ट करने पर आठ गांवों के लोगों ने राजकीय स्कूल पर ताला जड़ दिया धरना

Sat, 11 Mar 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
People of eight villages locked the government school on shifting the examination center
परीक्षा केंद्र शिफ्ट करने के बाद सरकार के खिलाफ धरना देते विभिन्न गांवों के ग्रामीण।
चरखी दादरी। बाढड़ा उपमंडल के पिचोपा कलां परीक्षा केंद्र को भांडवा प्रज्ञा स्कूल में शिफ्ट करने से आठ गांवों के लोगों में रोष है। शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह पिचोपा कलां राजकीय स्कूल को ताला जड़कर गेट पर धरना शुरू कर दिया। दोपहर को बीईओ जलकरण, डिप्टी डीईओ प्रवेश धनखड़ और डीईओ कृष्णा फौगाट ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और अभिभावकों को आश्वस्त किया। उन्होंने राजकीय स्कूल के बजाय निजी स्कूल का परीक्षा केंद्र भांडवा स्थित प्रज्ञा स्कूल में शिफ्ट करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बता दे कि उड़नदस्तों ने पिचोपा कलां राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप और अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट बोर्ड को दी थी। इस पर संज्ञान लेकर वीरवार को बोर्ड ने इस परीक्षा केंद्र को करीब पंद्रह किलोमीटर दूर स्थित भांडवा के प्रज्ञा स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस फैसले से आठ गांवों के विद्यार्थी प्रभावित होंगे और उन्हें परीक्षा देने के लिए काफी लंबी दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से खफा ग्रामीणों ने वीरवार शाम बिंद्रावन अड्डे पर दिल्ली-पिलानी हाईवे जाम कर दिया था। अधिकारियों के समझाने के बाद उन्होंने जाम खोला था। शुक्रवार सुबह आठ गांवों के ग्रामीण पिचोपा कलां राजकीय स्कूल के सामने एकत्र हुए और ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया। दूसरी ओर विद्यार्थियों ने तालाबंदी के चलते बाहर ही कक्षाएं लगाई। इसके अलावा अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अधिकारियों ने किया मनाने का प्रयास, ग्रामीण बोले: ज्यादती सहन नहीं
स्कूल पर तालाबंदी की सूचना मिलते ही डीईओ कृष्णा फौगाट, डिप्टी डीईओ प्रवेश धनखड़, बीईओ जलकरण, तहसीलदार बंसीलाल, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार व प्राचार्य जोगेंद्र गुलिया मौके पर पहुंचे। रामनिवास पिचोपा की अगुवाई में सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार, जयबीर सिंह, कुलवंत सिंह, पूर्व सरपंच विकास शर्मा, विजय, पप्पू, दानाराम आदि ग्रामीणों को अधिकारियों ने मांगपत्र राज्य मुख्यालय भिजवाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि ज्यादती सहन नहीं है और परीक्षा केंद्र बहाल होने पर ही आंदोलन खत्म होगा।

- दोपहर को सिरे चढ़ी वार्ता
दोपहर तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता सिरे नहीं चढ़ी। कुछ देर बाद जब डीईओ ने कहा कि बोर्ड प्रशासन ने गांव के सरकारी स्कूल का परीक्षा केंद्र पिचोपा में रखने व निजी स्कूल का भांडवा के प्रज्ञा स्कूल में शिफ्ट करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed