फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People getting trapped in the pursuit of earning from bitcoin, some are becoming criminals and some are losing money.

बिट कॉइन से कमाई के फेर में फंस रहे लोग, कोई बन रहा अपराधी तो कोई गंवा रहा कमाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
People getting trapped in the pursuit of earning from bitcoin, some are becoming criminals and some are losing money.
चरखी दादरी। जिले के लोग बिट कॉइन से कमाई करने के जाल में उलझ रहे हैं। कोई बिट कॉइन के लिए अपराधी बन रहा है, तो कोई जीवनभर की कमाई गंवा रहा है। पिछले एक साल के अंदर जिले में बिट कॉइन से जुड़े दो मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में बिट कॉइन में निवेश का लालच देकर झोझूकलां क्षेत्र निवासी एक महिला से ठगी की गई है। बिट कॉइन से जुड़े एक मामले को जिला पुलिस सुलझा चुकी है, जबकि दूसरे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की लोगों से अपील है कि ऐसे मामलों में सावधानी बरतें।
विज्ञापन

जिले में बिट कॉइन का मामला एक साल पहले सामने आया था। उस दौरान महेंद्रगढ़ निवासी एक युवक का बिट कॉइन हथियाने के लिए अपहरण किया गया था। अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप किया था। आरोपियों ने पुलिस के सामने कबूल किया था कि जिसका उन्होंने अपहरण किया था, उसके पास बिट कॉइन होने की सूचना थी। इसके लिए उन्होंने अपहरण से पहले उक्त शख्स की गाड़ी में जीपीएस भी लगा दिया। इस मामले में शहर निवासी कुछ आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन

अब झोझूकलां क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ बिट कॉइन में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। ठगो के झांसे में आकर महिला ने न केवल अपना बल्कि पति के खाते से भी करीब पौने तीन लाख रुपये की ट्रांजेक्शन की है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ट्रेडिंग गेम जीतने पर उसकी एप आईडी वॉलेट में राशि तो दर्शाई गई, लेकिन खाते में यह ट्रांसफर नहीं हुई। महिला को सोची-समझी साजिश के साथ ठगी का शिकार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बिट कॉइन की वेल्यू है 30 लाख से ऊपर
बिट कॉइन एक क्रेप्टो करेंसी है, जो देश में गैरकानूनी है। यह विदेशी मुद्रा है, जिसकी कीमत काफी अधिक है। सूत्रों के अनुसार आज के समय एक बिट कॉइन की कीमत 30 लाख से ऊपर है।

जिलावासियों से अपील है कि ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक करें। किसी के कहने मात्र से निवेश न करें। पुलिस लगातार लोगों को इस संदर्भ में जागरूक करने के लिए प्रयासरत है।
पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed