फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   People get relief as a deep pothole, present for a week, is filled

Charkhi Dadri News: एक सप्ताह से बना गहरा गड्ढा भरने से लोगों को मिली राहत

Wed, 10 Jun 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 10 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
People get relief as a deep pothole, present for a week, is filled
चंपापुरी की गली नंबर एक में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से भरा गया गड्ढा। - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-1 स्थित चंपापुरी कॉलोनी की गली नंबर एक में पाइप लाइन बिछाने के बाद छोड़े गए गहरे गड्ढे को आखिरकार जन स्वास्थ्य विभाग ने दुरुस्त करवा दिया है। पिछले एक सप्ताह से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बने इस गड्ढे को जनस्वास्थ्य विभाग ने रविवार को भरवा दिया। इससे गली में आवागमन फिर से सुचारू हो गया और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब एक सप्ताह पहले गली नंबर एक में पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया गया था। कार्य पूरा होने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे को नहीं भरा। गली के मुख्य प्रवेश मार्ग पर बने इस गड्ढे के कारण करीब 35 से अधिक घरों के लोगों को रोजाना आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बुजुर्ग, बच्चे और दोपहिया वाहन चालक गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो चुके थे। रात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बावजूद गड्ढा जस का तस बना रहा और विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्र के लोगों में इसे लेकर नाराजगी भी बढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी की इस खबर को अमर उजाला समाचार पत्र में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया। पाइप लाइन बिछाने के बाद गली खोदकर छोड़ी, गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे लोग शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद विभाग हरकत में आया। खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया और गड्ढे को भरवाकर सड़क को समतल किया गया। इसके साथ ही गली में आवागमन दोबारा सामान्य हो गया।
स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान पर संतोष जताते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से संभावित हादसों पर रोक लगी है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में विकास कार्यों के दौरान संबंधित विभाग कार्य पूरा होने के तुरंत बाद सड़क और गलियों को पहले जैसी स्थिति में बहाल करे, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

वर्सन :
हमारे कर्मचारी शहर में जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान में लगातार जुटे हुए हैं। इसी क्रम में गली नंबर एक में बनी समस्या का भी समाधान कर दिया गया है और आवागमन सुचारू करवा दिया गया है।-- सोहन लाल, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed