फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Penchak Silat Competition: Lavkush in 23 to 34 kg weight category and Manan in 95 to 118 kg

पैंचेक सिलाट स्पर्धा: 23 से 34 किलोग्राम भारवर्ग में लवकुश तो 95 से 118 किलोग्राम में मनन ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Penchak Silat Competition: Lavkush in 23 to 34 kg weight category and Manan in 95 to 118 kg
चरखी दादरी। चतुर्थ जिला स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। सरदार झाडू सिंह चौक स्थित ग्रेवाल स्पोर्ट्स अकादमी में करवाई जा रही स्पर्धा का शुभारंभ नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने किया। पहले दिन रोचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 26 से 28 किलोग्राम भारवर्ग में वरुण अग्रवाल, 32 से 34 किलोग्राम भार वर्ग में लवकुश, प्री जूनियर के 30 से 33 किलो भारवर्ग में कार्तिक और 33 से 36 किलोग्राम भार वर्ग में कुनाल ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में 39 से 43 किलो भारवर्ग में नीतिन, 43 से 47 किलो भारवर्ग में सोहित, 47 से 51 किलोग्राम वर्ग में दीपक कुमार व 67 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में सुभाष विजेता बना।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष, 45 से 50 किलोग्राम भारवर्ग में शिवचरण, 55 से 60 किलो भारवर्ग में आकाश, 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य, 70 से 75 भारवर्ग में सावन, 95 से 110 किलोग्राम भार वर्ग में मनन, 80 से 85 किलोग्राम भारवर्ग में शुभम और 50 से 55 किलोग्राम भारवर्ग में हिमांशु विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन बक्शी राम सैनी ने खिलाड़ियों को खेल मैदान में ईमानदारी और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। जिला सचिव ओमप्रकाश ग्रेवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी 26 से 28 अगस्त तक होने वाले राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर अक्षय कुमार, शिवचरण कुमार, राकेश देवी, अनिल अरोड़ा, धीरज जैन, मुकेश जैन, अजय सौनी, अश्वनी कुमार, राकेश कोच व संदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed