{"_id":"66e217830b89d77d5507ec94","slug":"patwaris-withdrew-the-strike-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-123181-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीजेएम ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, रिकॉर्ड भी जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीजेएम ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, रिकॉर्ड भी जांचा
Thu, 12 Sep 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर दादरी का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेएम संजीव काजला और मौजूद स्टाफ।
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने बुधवार को वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) का निरीक्षण किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला व सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार के निर्देशानुसार उन्होंने वहां उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच कर सुविधाओं की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी एकता श्योराण ने ओएससी में आने वाली शिकायतों और मदद मांगने वालीं महिलाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यहां 1,295 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। किसी भी तरह की हिंसा और अपराध से प्रभावित महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है।
सीजेएम संजीव काजला ने इस केंद्र के स्टाफ से उनके कार्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि महिलाओं को तुरंत सहायता पहुंचाने में ओएससी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान केंद्र स्टाफ के सदस्य लीगल काउंसलर प्रवीन फौगाट, मंजू, मनोज कुमारी, सुमन और मनदीप आदि मौजूद रहीं।