फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Patwari refused to give compensation

Charkhi Dadri News: पटवारी ने मुआवजा से किया इनकार, उपायुक्त से मिले किसान

Thu, 03 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Patwari refused to give compensation
झोझूकलां। मौड़ी गांव के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें पटवारी पर मुआवजा देने से इनकार करने का आरोप लगाया और फसलों का उचित मुआवजा सरकार से दिलाने की मांग की। वहीं, ग्राम पंचायत और जिला पार्षद ने भी किसानों की बातों का समर्थन किया।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार सुबह सरपंच प्रतिनिधि अनिल फोगाट की अगुवाई में मौड़ी गांव के किसान दादरी लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और मुआवजा दिलाने की मांग की गई। ग्राम पंचायत की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 27 दिसंबर 2024 को मौड़ी गांव में ओलावृष्टि हुई थी और उससे फसल को काफी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

ओलावृष्टि के बाद पटवारी, गिरदावर और दोनों हलकों के विधायक खेतों में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। उस दौरान किसानों को सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया था। पुराने पटवारी का तबादला होने के उपरांत नए ने पदभार संभाल लिया है और वह मुआवजेे लिए मना कर रहे हैं। इसके चलते बुधवार को किसान उपायुक्त से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति एकड़ दो से तीन क्विंटल पैदावार
सरपंच प्रतिनिधि अनिल फोगाट ने बताया कि सामान्य तौर पर प्रति एकड़ 10 से 12 क्विंटल पैदावार होती है। ओलावृष्टि के चलते इस बार प्रति एकड़ दो से तीन क्विंटल पैदावार ही होगी। किसानों को करीब 75 फीसदी तक नुकसान हुआ है जबकि मुआवजा दिलाने में आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed