{"_id":"6758c5742a2fa3644701b024","slug":"patwar-parashikshan-vidyalay-will-open-in-dadri-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127760-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में खोला जाएगा पटवार प्रशिक्षण विद्यालय : नवीन कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में खोला जाएगा पटवार प्रशिक्षण विद्यालय : नवीन कुमार
Wed, 11 Dec 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि नवनियुक्त पटवारियों को एक वर्ष की अवधि के लिए पटवार प्रशिक्षण विद्यालयों में प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए जिलास्तर पर पटवार प्रशिक्षण विद्यालय खोला जाएगा।
इन विद्यालयों में नवनियुक्त पटवारियों को प्रशिक्षण के लिए सेवानिवृत्त जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व कानूनगो को लगाया जाएगा। इसके लिए पटवारी प्रशिक्षण के लिए गणित व उर्दू के विशेषज्ञों को भी लगाया जाना है। इसलिए इच्छुक व्यक्ति एसडीएम कार्यालय में निर्धारित प्रॉफोर्मा भरकर जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सैनिक विश्राम गृह के प्रथम तल पर स्थित एसडीएम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संवाद