{"_id":"68813b76866eb527c7014630","slug":"passing-work-complete-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141206-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 15 नई रोडवेज बसों की पासिंग प्रक्रिया पूरी, जल्द दौड़ेंगी रूटों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 15 नई रोडवेज बसों की पासिंग प्रक्रिया पूरी, जल्द दौड़ेंगी रूटों पर
Thu, 24 Jul 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
परिवहन
फोटो: 07
दादरी रोडवेज वर्कशॉप में खड़ीं आवंटित नई बसें। संवाद
- दादरी डिपो के अधिकारियों को अब बसों के नंबर मिलने का इंतजार, सभी नई बसें दौड़ाई जाएंगी लंबे रूटों पर
अनुसार बसों
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी परिवहन विभाग ने हाल ही में मिलीं 15 नई बसों की पासिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब नंबर मिलने का इंतजार है। इसके तुरंत बाद विभाग नई बसों को सड़कों पर दौड़ाना शुरू कर देगा। सभी 15 नई बसें लंबे रूटों पर चलाई जानी हैं। इनकी जगह जो बसें हटाई जाएंगी, उनका संचालन लोकल रूटों पर किया जाएगा।
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बसों को यात्रियों के लिए शुरू करने से पहले अनेक प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। इसके बाद ही बसों को रोड पर चलाया जा सकता है। जिला परिवहन विभाग को 10 दिन पहले आवंटित हुईं 15 बसों की पासिंग प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली गई है। आरटीए विभाग की टीम ने स्थानीय कर्मशाला में पहुंचकर पासिंग से संबंधित सभी कागजी कार्रवाई पूरी की।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक-दो दिन में नंबर जारी होने के बाद बसें यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएंगी। स्थानीय रोडवेज विभाग में पिछले लंबे सम से बसों की भारी कमी बनी हुई थी। बसों की कमी से यात्रियों को अनेक परेशानियों के अलावा जान जोखिम में डाल सफर करना पड़ता था।
विज्ञापन
बेड़े में बसों की कमी को पूरा करने के लिए महाप्रबंधक कई बार मुख्यालय को अवगत करवा चुके थे। इसके बाद मुख्यालय की ओर से रोडवेज डिपो के लिए 30 बसें आवंटित की गई थीं। 10 दिन पहले ही 15 बसों की खेप दादरी डिपो में पहुंच गई थी।
- 113 हो जाएगी बस संख्या
परिवहन बेड़े में 15 बसों के शामिल होने के बाद बसों की कुल संख्या 113 तक पहुंच गई है। बसों की संख्या बढ़ने के बाद सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकेगी। वहीं, लबे रूटों पर आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा जबकि लोकल रूटों पर भी बसों की कमी दूर होगी।
- प्रतिदिन 30 हजार यात्री करते हैं सफर
दादरी परिवहन डिपो की बसों में प्रतिदिन करीब 30 हजार यात्री सफर करते हैं। बस की संख्या बढ़ने के बाद यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। इससे विभाग का राजस्व बढ़ेगा।
वर्सन:
रोडवेज विभाग को मिलीं 15 बसों की पासिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब केवल बसों के नंबर मिलने का इंतजार है। इसके तुरंत बाद सभी बसों को ऑनरोड कर दिया जाएगा। नई बसें लंबे रूटों पर दौड़ाई जाएंगी। इनकी जगह हटाई जाने वालीं बसों का संचालन लोकल रूटों पर किया जाएगा।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो