फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Parshuram's temple of education will be built first on the land of Pahravar: Jaihind

पहरावर की जमीन पर पहले परशुराम फिर बनेगा शिक्षा का मंदिर : जयहिंद

Thu, 11 May 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Parshuram's temple of education will be built first on the land of Pahravar: Jaihind
फरसा हाथ में लिए नवीन जयहिंद समर्थकों के साथ।
बौंदकलां (चरखी दादरी)। आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद वीरवार को गांव सांवड़ पहुंचे। उन्होंने 21 मई को रोहतक जिले के गांव पहरावर की जमीन पर मनाए जाने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्योता दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जन्मोत्सव कार्यक्रम में दो हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा कराई जाएगी। नवीन ने लोगों से आह्वान किया कि मंदिर निर्माण के लिए वे एक-एक ईंट लेकर 21 मई को पहरावर पहुंचें। क्योंकि वहां पहले भगवान परशुराम का मंदिर बनेगा और बाद में शिक्षा का मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीन वापसी का श्रेय फरसाधारियों, मुंडनधारियों और समाज के हर वर्ग के लोगों को जाता है।
विज्ञापन

जयहिंद ने कहा कि वह जमीन वापस देने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त नहीं करेंगे। अगर मुख्यमंत्री इस संस्था के लिए 100 करोड़ रुपये दान देकर जाए तो वे धन्यवाद के पात्र हैं। वार्ता में नवीन जयहिंद ने किसानों और पहलवानों के मुद्दे पर पर भी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरसों की सरकारी खरीद कम से कम 10 दिनों तक होनी चाहिए। जयहिंद ने कहा कि वह पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जंतर-मंतर पर उनसे मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed