{"_id":"6983992c8e7ce522f404330e","slug":"parking-made-on-paper-market-stuck-in-traffic-jam-due-to-vehicles-parked-on-the-roads-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-151014-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कागजों में बनी पार्किंग, सड़कों पर खड़े वाहनों से जाम में फंसा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कागजों में बनी पार्किंग, सड़कों पर खड़े वाहनों से जाम में फंसा बाजार
Thu, 05 Feb 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर खड़े वाहन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला बनने के बाद शहर का विकास तेजी से हो रहा है, लेकिन बाजारों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है। यह मुद्दा केवल कागजों में ही रह गया।
शहर के प्रमुख बाजारों में लगातार बढ़ रही पार्किंग समस्या से व्यापारी वर्ग का सब्र जवाब देने लगा है। अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण के कारण न केवल आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है, बल्कि दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इसी को लेकर नगर व्यापार मंडल ने शहर में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण की मांग को जोर-शोर से उठाया है।
व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो बाजारों की स्थिति और भी बदतर हो सकती है। अधिकांश बाजारों में अतिक्रमण के चलते गलियां संकरी हो गई हैं। ऊपर से खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहन दुकानों के सामने खड़े कर देते हैं, जिससे कुछ ही मिनटों में जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विधायक से मिले व्यापारी : नगर व्यापार मंडल संरक्षक रविंद्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सुनील सांगवान से मुलाकात कर पार्किंग समस्या से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि मेन बाजार के समीप नगर परिषद की करीब 1100 वर्ग गज भूमि लंबे समय से खाली पड़ी है। यदि इस स्थान पर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किया जाए तो शहर की बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। इससे जाम से राहत मिलने के साथ-साथ नगर परिषद को भी स्थायी आय का स्रोत मिलेगा।
फाइलों में उलझकर रह गई योजना: पार्किंग समस्या कोई नई नहीं है। कुछ वर्ष पूर्व नगर परिषद ने पुरानी सब्जी मंडी के पीछे स्थित इसी भूमि पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की योजना तैयार की थी, लेकिन फाइलों में उलझने के कारण योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ सकी। परिणामस्वरूप बाजारों में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है।
हर 10 मिनट में लग रहा जाम : मेन बाजार, पुराना बस स्टैंड रोड, रेलवे रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, स्टेशन रोड, काठ मंडी और पुराना दिल्ली रोड सहित प्रमुख इलाकों में हर 10 मिनट में जाम की स्थिति बन जाती है। त्योहारों और पीक समय में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। कई बार एंबुलेंस व आपात सेवाओं को भी जाम में फंसना पड़ता है।