{"_id":"61477c988ebc3e1ef2275708","slug":"panchayat-told-the-mla-a-mockery-burnt-the-effigy-of-the-public-health-minister-charkhidadri-news-hsr6121598119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत : विधायक को बताया मखौलिया, जनस्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत : विधायक को बताया मखौलिया, जनस्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंकते लोग।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सीवर-पेयजल समस्याओं को लेकर जनआंदोलन समिति के आह्वान पर रविवार सुबह लाला लाजपतराय चौक पर पंचायत हुई। पंचायत में फौगाट खाप-19 समेत व्यापार मंडल और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों समेत आठ निवर्तमान पार्षद भाग लेने पहुंचे। पंचायत के मंच से जनआंदोलन संयोजक नितिन जांघू ने डीसी को क्लर्क की संज्ञा दी जबकि विधायक सोमबीर सांगवान को जनआंदोलन में साथ देने की बजाय मखौल उड़ाने वाला बताया। पंचायत में दो अहम निर्णय लिए गए जिनमें एक सीवर-पेयजल मास्टर प्लान के क्रियान्वयन तक जनआंदोलन जारी रखना और दूसरा 27 सितंबर के भारत बंद को समर्थन देने का रहा। वहीं, पंचायत के बाद जनस्वास्थ्य मंत्री का पुतला भी फूंका गया।
सुबह करीब 10:45 पर लाला लाजतपराय चौक पर जनआंदोलन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में पंचायत हुई। पंचायत में 100 से अधिक लोग मौजूद रहे। पंचायत की सूचना विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी दी गई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसकी चर्चा मंच से भी हुई और आधे से भी कम निवर्तमान पार्षद पंचायत में पहुंचे।
रविंद्र गुप्ता ने कहा कि जनआंदोलन को शुरू हुए तीन माह बीत चुके हैं और अब जाकर प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग ने 41 करोड़ का मास्टर प्लान सार्वजनिक किया है। इसके बाद सर्वसम्मति से मास्टर प्लान के क्रियान्वयन तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 15 दिन बाद मास्टर प्लान की प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए तीन अक्तूबर को दोबारा समीक्षा बैठक करने निर्णय लिया गया। जनआंदोलन संयोजक नितिन जांघू ने मंच से कहा कि अब तक विधायक सोमबीर सांगवान एक दफा भी सीवर-पेयजल समस्याओं को लेकर चल रहे आंदोलन की किसी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, जबकि उन्हें इनकी हर बार सूचना दी जाती है। शुक्रवार शाम ही पंचायत को लेकर डोर-टू-डोर अभियान चलाते समय विधायक मिल गए। उनसे इस संबंध में बात की तो उन्होंने कहा कि इस तरह के आंदोलन से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। डीसी प्रदीप गोदारा पर तंज कसते नितिन ने कहा कि 32 दिन पहले दिए आश्वासन पर डीसी कहीं खरा उतरते नजर नहीं आए। उनकी बात जेई स्तर तक का अधिकारी नहीं मानता है और वो क्लर्क की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
खाप हर निर्णय में साथ : खाप प्रधान
फौगाट खाप-19 प्रधान बलवंत नंबरदार ने जनआंदोलन समिति के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि खाप हर निर्णय में पूरी तरह से साथ है। साथ ही बलवंत फौगाट ने मंच के माध्यम से सभी व्यापारियों से 27 सितंबर के भारत बंद में समर्थन मांगा और नगर व्यापार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने भारत बंद में हर तरह से साथ देने का का आश्वासन दिया।
मंच से कसे गए तंज की झलकियां
- वार्ड दो के निवर्तमान पार्षद महेश गुप्ता ने कहा कि दादरी के अफसरों की बैटरी डाउन है और आंदोलन के जरिये चार्ज करनी है।
- अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने कहा कि सरकार की बैटरी बदल दो, डरो मत। मैं 72 साल की उम्र में भी निडर हूं।
- व्यापार सुरेश पांडवान ने कहा कि बारिश के दौरान तो स्थिति ये हो गई थी कि एसडीएम को अपनी कोठी ही बदलनी पड़ी थी।
- खाप फौगाट-19 प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि पंचायत से सभी धोलपोश ही गायब हैं। उनका इशारा राजनेताओं की ओर था।
- नगर व्यापार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने कहा कि सीवर-पेयजल समस्याओं पर प्रशासन ने लंबे हाथ खड़े कर रखे हैं।
चरखी दरवाजा से पानी निकासी के लिए सोमवार शाम तक अल्टीमेटम
पंचायत में निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट विक्रम श्योराण ने कहा कि सोमवार शाम तक अगर विभाग ने चरखी दरवाजा क्षेत्र में भरे पानी की निकासी नहीं की तो मंगलवार सुबह डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने मौजूद सभी लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील भी की। नितिन जांघू ने कहा कि जनआंदोलन समिति भी इस प्रदर्शन में शामिल होगी।
ये रहे मौजूद
पंचायत में खाप फौगाट-19 सचिव सुरेश फौगाट, रिटायर्ड मेजर कृष्ण, फैम प्रधान जयभगवान मस्ताना, निवर्तमान पार्षद कुलदीप गांधी, विनोद वाल्मीकि, निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि दीपक चौहान, सुभाष स्वामी व प्रवीन सैनी, चरखी पूर्व सरपंच जोरावर, राहुल मराठा, सुनील सांगवान, अनाज मंडी प्रधान नंदलाल ठुकराल, कृष्ण फौगाट, डॉ. ब्रह्मानंद, वासदेव आनंद, संजय बिडलान, राजेंद्र सिंह डोहकी, राजेंद्र फौगाट आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
अगले मानसून में नहीं होगा जलभराव, मैं अपने लेवल पर कर रह हूं प्रयास
मेरा काम है समस्या का समाधान करवाना और इसके लिए मैं 60 करोड़ का रेन वाटर, पेयजल और सीवर का प्रोजेक्ट तैयार करवाकर चंडीगढ़ एसीएस दफ्तर भिजवा चुका हूं। 22 को इस प्रोजेक्ट को लेकर एसीएस के साथ बैठक है। अगले मानसून में शहर में जलभराव की स्थिति नहीं रहेगी। एक माह में मास्टर प्लान पर स्वीकृति दिलवाने का प्रयास करूंगा। मेरा किसी से कोई स्पर्धा नहीं है। वे अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं और मैं अपने लेवल पर।
सोमबीर सांगवान, निर्दलीय विधायक
20 दिन से योजना पर तेजी से काम हो रहा है। बाजार समेत ज्यादातर क्षेत्र से बारिश के पानी की निकासी भी करवा दी गई है। जनस्वास्थ्य विभाग की मार्फत मास्टर प्लान तैयार करवाया गया है। मैं दो बार अधिकारियों की बैठक भी ले चुका हूं। स्वीकृति और बजट मिलते ही मास्टर प्लान पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। गांवों में भरे पानी की निकासी भी तेजी से करवाई जा रही है और मैं खुद दो बार निरीक्षण कर चुका हूं।
प्रदीप गोदारा, डीसी।