{"_id":"6352ceb960df3230ee74a110","slug":"panchayat-elections-on-the-first-day-30-candidates-submitted-their-nomination-forms-and-beat-charkhidadri-news-hsr6452324111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: 30 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा करवाकर ठोंकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: 30 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा करवाकर ठोंकी ताल
विज्ञापन
चरखी दादरी। पंचायत की तीन इकाइयों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। हालांकि पहले दिन महज 30 ही उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा करवाए। पहले दिन सबसे अधिक नामांकन पंच पद के लिए और सबसे कम जिला परिषद सदस्य के लिए हुए है। केवल बौंदकलां ऐसा खंड है जहां पंच, सरपंच और ब्लॉक समिति के लिए एक भी नामांकन फार्म जमा नहीं हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत व उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में दादरी में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हुई जो 28 अक्तूबर तक जारी रहेगी। पंच और सरपंच के नामांकन फार्म संबंधित गांव के राजकीय स्कूल में जमा किए गए। वहीं, ब्लॉक समिति के नामांकन फार्म खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में लिए गए। जिला परिषद के नामांकन फार्म लघु सचिवालय सभागार में एडीसी अनुराग ढालिया की मौजूदगी में जमा किए गए। पहले दिन की ओवरऑल स्थिति देखें तो नामांकन प्रक्रिया काफी धीमी रही।
जिला परिषद के नामांकन पर गौर करें तो पहले दिन महज दो उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया। वार्ड-3 से सोनू बिगोवा और वार्ड-8 से तेजपाल चौहान ने ताल ठोंकी। बाकी बचे 9 वार्डों से एक भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं, सरपंच, पंच और ब्लॉक समिति के नामांकनों की बात करें तो सबसे अधिक नामांकन बाढड़ा खंड में हुए। यहां 13 उम्मीदवारों ने सरपंच, पंच और ब्लॉक समिति सदस्य के लिए नामांकन फार्म भरकर जमा करवाए। बौंदकलां की अगर बात करें तो सरपंच, पंच और ब्लॉक समिति के लिए एक भी नामांकन फार्म जमा नहीं हुआ।
विज्ञापन
झोझूकलां खंड में हुए 7 नामांकन
झोझूकलां खंड में नगराधीश नरेंद्र कुमार की मौजूदगी में पहले दिन की नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। तय समय तक यहां सरपंच पद के लिए तीन और पंच पद के चार नामांकन फार्म जमा हुए। ब्लॉक समिति के लिए इस खंड में शुक्रवार को एक भी नामांकन फार्म जमा नहीं हुआ।
दादरी और बाढड़ा खंड की ये रही स्थिति
दादरी खंड में पंचायत समिति के लिए एक, सरपंच पद के लिए तीन और पंच पद के लिए चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। ऐसे में दादरी खंड में पहले दिन 8 नामांकन फार्म जमा हुए। इसी प्रकार बाढड़ा खंड में पंच पद के लिए पांच, सरपंच पद के लिए तीन और पंचायत समिति सदस्य के लिए पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। 23, 24 व 25 अक्तूबर को अवकाश के चलते नामांकन नहीं होंगे जबकि 28 अक्तूबर नामांकन की अंतिम तिथि है।
अनुराग ढालिया, एडीसी