फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Organizations enraged by lathi charge on farmers, burnt effigy of government

Charkhi Dadri News: किसानों पर लाठीचार्ज करने से भड़के संगठन, सरकार का फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Organizations enraged by lathi charge on farmers, burnt effigy of government
 बाढड़ा मुख्य क्रांतिकारी चौक पर सीएम का पुतला फूंकते हुए भाकियू पदाधिकारी।
बाढड़ा । कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी खरीद की मांग के लिए आंदोलन कर किसानों पर लाठीचार्ज की घटना पर भारतीय किसान यूनियन ने रोष जताया है। विरोध में किसानों ने मुख्य क्रांतिकारी चौक पर सीएम का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

भाकियू जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा की अध्यक्षता में रोष प्रकट किया गया। युवा किसान नेता संदीप बाढड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार अन्नदाता के हितों से खिलवाड़ कर रही है। कभी सरसों, कपास, धान तो कभी सूरजमुखी फसलों की खरीद की मांग के लिए किसानों को हर बार लाठियां खानी पड़ रही हैं। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सूरजमुखी की खरीद करवाने की मांग करने वाले किसानों पर लाठीचार्ज करना और मामला दर्ज करना न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन

संदीप ने कहा कि देश व प्रदेश में आज कृषि व्यवस्था को कमजोर करने की योजना पर काम चल रहा है जिससे परेशान होकर किसान अपनी भूमि को बेचने के लिए मजबूर होगा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर भाकियू महासचिव महेंद्र जेवली, ब्रहमपाल बाढड़ा, दिलबाग सिंह गोपी, गिरधारी मोद, कमल सिंह हड़ौदी, आनंद वालिया, ओमप्रकाश, होशियार सिंह, रामअवतार, प्रदीप कुमार, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed