{"_id":"663124baccd54ef636097c7e","slug":"operator-hanged-himself-in-the-toilet-of-crusher-zone-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117061-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नेपाल निवासी ऑपरेटर ने क्रशर जोन के शौचालय में लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नेपाल निवासी ऑपरेटर ने क्रशर जोन के शौचालय में लगाया फंदा
Tue, 30 Apr 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में नेपाल निवासी एक मशीन ऑपरेटर ने शौचालय में फंदा लगा लिया। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में नेपाल निवासी गोपाल ने बताया कि उसका चचेरा भाई कर्ण देव 22 वर्षीय 12 दिन पहले ही काम करने क्रशर जोन में आया था। कर्ण देव मशीन ऑपरेटर था। गोपाल ने बताया कि सोमवार रात अपनी शिफ्ट पूरी कर वो सोने के लिए कमरे पर आया था। उसके आते ही कमरे पर मौजूद दूसरा ऑपरेटर क्रशर जोन में चला गया।
गोपाल ने बताया कि मंगलवार सुबह दूसरा ऑपरेटर कमरे पर लौटा। उसने शौचालय का दरवाजा खोलना चाहा तो अंदर से बंद मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब शौचालय का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो कर्ण देव का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां कागजी कार्यवाही पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में नेपाल निवासी मृतक कर्ण देवी के चचेरे भाई गोपाल के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
आनंद कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, सदर थाना