{"_id":"601ada998ebc3ed2817157f3","slug":"open-recruitment-of-army-in-una-himachal-pradesh-from-18-march-charkhidadri-news-rtk5937012190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश के ऊना में सेना की खुली भर्ती 18 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश के ऊना में सेना की खुली भर्ती 18 मार्च से
विज्ञापन
आगामी 18 से 25 मार्च तक सेना में सिपाही फार्मा के पद पर हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खुली भर्ती का आयोजन होगा। इसके लिए चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी जिलों के उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इसकी अंतिम तिथि दो मार्च है। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट आईएन वेबसाइट पर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक मेजर अजीत घोष ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद प्रार्थी का प्रवेश पत्र उसके ई-मेल पर भेज दिया जाएगा और इस पत्र में दर्शाए गए दिन व समय पर ही उम्मीदवार को निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।
अजीत घोष ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए भर्ती में भाग लेने के लिए सभी उम्मीदवारों को कोविड की जांच करवाना और कोरोना वायरस मुक्त प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों के पास जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति नहीं होगी, उन्हें रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दलालों और जालसाजों के संपर्क में न आएं युवा: कर्नल घोष
भर्ती निदेशक अजीत घोष ने कहा है कि युवा दलालों व जालसाजों के झांसे में न आएं। सेना की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी। योग्यता के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिश्वत लेना या देना, फर्जी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करके या अनुचित साधनों के प्रयोग में शामिल होना एक दंडनीय अपराध है। किसी भी उम्मीदवार ने ऐसा करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।