फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Open counseling: 103 students took admission in colleges on the second day

ओपन काउंसिलिंग: दूसरे दिन 103 विद्यार्थियों ने लिया कॉलेजों में दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Open counseling: 103 students took admission in colleges on the second day
चरखी दादरी। स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए बची हुई सीटों पर कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को 103 विद्यार्थियों ने अपना दाखिला सुनिश्चित किया। हालांकि शुक्रवार की तरह शनिवार को भी सर्वर डाउन रहने से आवेदकों को इंतजार करना पड़ा। वहीं, कॉलेज प्रबंधन समिति के अनुसार रविवार को ओपन काउंसिलिंग बंद रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार को ओपन काउंसिलिंग में जनता कॉलेज के बीए संकाय में 48 विद्यार्थियों ने, बीएससी नॉन मेडिकल में आठ, कंप्यूटर साइंस में एक, बीएससी मेडिकल में पांच, बीएससी एक्चुरियल साइंस में तीन और वोकेशनल कोर्सेज में पांच विद्यार्थियों ने दाखिला लेना सुनिश्चित किया। इसी प्रकार राजकीय पीजी कॉलेज में बीए संकाय के अंदर 15 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं, शहर के एपीजे महिला कॉलेज में बीए संकाय में 16 छात्राओं ने दाखिला लिया जबकि बीकॉम में सिर्फ दो छात्राओं ने ही दाखिला लिया।
विज्ञापन

सोमवार को फिर होगी ओपन काउंसिलिंग
बची हुई सीटों पर सोमवार को कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन करना सुनिश्चित कर लें। इसके बाद ही विद्यार्थी को दाखिला के लिए योग्य माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय के लिए साइट में दिक्कत आई थी लेकिन विद्यार्थियों की फीस हमने ऑफलाइन मोड़ में जमा करवा ली। सोमवार को फिर से ओपन काउंसिलिंग की जाएगी।
डॉ. नीरज गर्ग, नोडल अधिकारी, जनता कॉलेज दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed