फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   OP Chautala said... a slap on the face of the government

ओपी चौटाला बोले... सरकार के मुंह पर तमाचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
OP Chautala said... a slap on the face of the government
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने पर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पहुंचे। इनेलो सुप्रीमो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के सामने भाजपा सरकार को झुकना पड़ेगा और किसानों की मांगे माननी होंगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को 36 बिरादरी का समर्थन मिलना सरकार के मुंह पर तमाचा है। इसके लिए सभी प्रदर्शनकारी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

ओपी चौटाला ने कहा कि भाजपा के राज में सब लोग दुखी हैं। भाजपा ने सत्ता में आने के लिए जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए। जनता द्वारा अब इतना लंबा इंतजार नहीं किया जा सकता। जनता के आक्रोश से सत्तापक्ष के लोगों में भगदड़ मचने लगी है। प्रदेश सरकार जल्द ही अल्पमत में आएगी, मध्यावधि चुनाव भी हो सकते हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह किसान-मजदूर में फूट डालने का काम करती है।
विज्ञापन

सर छोटूराम, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर व देवीलाल ने किसानों व मजदूरों को एकता सिखाई। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरी देंगे। कितलाना टोल पर 212 वें दिन धरने की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, फोगाट खाप से धर्मपाल महराणा, श्योराण खाप से बिजमंद्र बेरला,किसान सभा से रणधीर कुंगड़, गंगाराम श्योराण, युवा कल्याण संगठन प्रधान कमल, राज सिंह जताई, रतनी डोहकी, प्रेमलता शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर कामरेड ओमप्रकाश, इनलो के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, धर्मपाल ओबरा, ओमप्रकाश गोरा, नरेश शर्मा, इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, रवि, सत्यवान शास्त्री, सुनील लांबा, भारतीय किसान यूनियन की सुमन हुड्डा, सूरजभान सांगवान, मास्टर ताराचंद, ओमप्रकाश, इंदू परमार, सुभाष यादव, रामफल देशवाल, रागकुमार व विजय पंचगाव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed