फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Online entrance test for Agniveer recruitment started

Charkhi Dadri News: अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा शुरू

Tue, 25 Apr 2023 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Apr 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
Online entrance test for Agniveer recruitment started
सेना की लिखित परीक्षा देते उम्मीदवार।
चरखी दादरी। अग्निवीर और अन्य श्रेणियों के विभिन्न पदों के लिए सेना भर्ती की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई है। इसमें दादरी जिले के दो हजार से अधिक युवा भाग ले रहे हैं। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली बार ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है।
विज्ञापन

कर्नल आनंद साकले ने बताया कि इस बार सेना की भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा शारीरिक परीक्षा से पहले आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन सीईई टेस्ट 176 स्थानों पर पूरे देश में 375 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की प्रक्रिया 26 अप्रैल तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

प्रदेश में चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, फरीदाबाद और गुरुग्राम में इस ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया है। शिक्षा मंत्रालय के अधीन एजुकेशन कंसलटेंसी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की सहायता से ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है। कर्नल आनंद साकले ने कहा कि युवाओं की तकनीकी क्षमता में काफी सुधार हुआ है। नेटवर्क कनेक्टिविटी और स्मार्ट फोन के प्रसार के साथ युवा ऑनलाइन परीक्षा देने में सक्षम हैं। इस ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली बड़ी भीड़ को कम करने और उनका संचालन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चरणों में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया
कर्नल आनंद साकले ने बताया कि नई भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। जिन युवकों ने ज्वाइनइंडियाआर्मी वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण किया है, वे ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा से गुजरेंगे। दूसरे चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को जून 2023 से भर्ती रैलियों के लिए बुलाया जाएगा, जहां वे शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण और शारीरिक माप परीक्षण से गुजरेंगे। तीसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed